LATEST NEWS

  • Bihar News : एमएसीपी पर पटना हाईकोर्ट ने सरकारी कर्मियों को दी राहत, विभागीय परीक्षा न पास करने पर भी मिलेगा वित्तीय लाभ
  • Bihar News : एमएसीपी पर पटना हाईकोर्ट ने सरकारी कर्मियों को दी राहत, विभागीय परीक्षा न पास करने

  • Banka Police Transfer News
  • Banka Police Transfer News: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP अमितेश कुमार ने किया 8 थानाध्यक्षों का तबादला

  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का दिया आदेश
  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

पेपर लीक में बड़ी सफलता, बिहार से गिरफ्तार हुआ मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता, कई राज्यों की पुलिस को था तलाश

बिजेंद्र गुप्ता का नाम देश के कई चर्चित परीक्षा पेपर लीक मामलों में सामने आ चुका है। उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा से जुड़े पेपर लीक मामलों में भी उस पर आरोप लगे हैं।

Paper Leak Case mastermind Bijendra Gupta arrested
Paper Leak Case mastermind Bijendra Gupta arrested- फोटो : news4nation

Paper Leak :  पेपर लीक के खिलाफ देशभर में बढ़ते आक्रोश और शनिवार को बुलाए गए बिहार बंद के बीच महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे कथित पेपर लीक सिंडिकेट के मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता को महाराष्ट्र पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथ एक अन्य आरोपी को भी हिरासत में लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, ठाणे पुलिस ने शनिवार सुबह कार्रवाई करते हुए बिजेंद्र गुप्ता को बिहार से पकड़ा। पुलिस उसकी तलाश कई महीनों से कर रही थी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए बिहार समेत कई राज्यों में लगातार छापेमारी की जा रही थी। उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया गया था।


कई पेपर लीक मामलों में सामने आ चुका है नाम

बिजेंद्र गुप्ता का नाम देश के कई चर्चित परीक्षा पेपर लीक मामलों में सामने आ चुका है। उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा से जुड़े पेपर लीक मामलों में भी उस पर आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि ओडिशा के एक मामले में वह जमानत पर बाहर था। साल 2024 में NEET पेपर लीक विवाद के बाद आज तक/इंडिया टुडे के एक स्टिंग ऑपरेशन में भी बिजेंद्र गुप्ता का नाम चर्चा में आया था। उस दौरान उसने कथित तौर पर पेपर लीक सिंडिकेट के काम करने के तरीके और परीक्षा व्यवस्था की सुरक्षा में मौजूद खामियों को लेकर कई दावे किए थे।महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले में इससे पहले उसकी पत्नी समेत कई अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। हालांकि, बिजेंद्र गुप्ता लगातार पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था।

Diarch GO


 बिजेंद्र गुप्ता के नेटवर्क

महाराष्ट्र TET 2026 पेपर लीक मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) के मुताबिक, बिजेंद्र गुप्ता ने आगरा की एक प्रिंटिंग प्रेस में काम करने वाले दो कर्मचारियों को कथित तौर पर पेपर लीक करने के लिए तैयार किया था। जांचकर्ताओं का आरोप है कि दोनों कर्मचारियों को जमीन का एक-एक प्लॉट देने का लालच दिया गया था। इसके अलावा, प्रश्न पत्रों की प्रतियां बाहर निकालने से पहले उन्हें शराब पार्टी के लिए 8-8 हजार रुपये भी दिए गए थे। पुलिस के अनुसार, बाबूलाल कुशवाहा और नरेश कुमार ने प्रिंटिंग प्रेस की सुरक्षा व्यवस्था में मौजूद खामियों का फायदा उठाकर महाराष्ट्र भेजे जाने से पहले TET परीक्षा के प्रश्न पत्रों के चारों सेट बाहर निकाल लिए। इसके बाद ये पेपर कथित तौर पर बिजेंद्र गुप्ता के नेटवर्क तक पहुंचाए गए।


करीब 50 अभ्यर्थियों से संपर्क में था नेटवर्क

जांच में यह भी सामने आया है कि बिजेंद्र गुप्ता ने गिरफ्तार आरोपी कपिल दहिया के जरिए लीक हुए प्रश्न पत्रों को पुणे के एक व्यक्ति को बेचने की कथित योजना बनाई थी। यह व्यक्ति अभी फरार बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी नेटवर्क करीब 50 शिक्षक अभ्यर्थियों के संपर्क में था, जो 28 जून को होने वाली परीक्षा से पहले लीक हुए प्रश्न पत्र खरीदने में रुचि रखते थे।

NSIT
Nsmch


हालांकि, परीक्षा से एक दिन पहले भिवंडी जोन के पुलिस उपायुक्त पवन बंसोड़ को मिली सूचना के बाद पुलिस ने कथित पेपर लीक की साजिश को नाकाम कर दिया था। पेपर लीक के खिलाफ देशभर में छात्रों और अभ्यर्थियों के आंदोलन के बीच हुई बिजेंद्र गुप्ता की गिरफ्तारी को महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।