LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

थाने से 200 मीटर दूर दारोगा पर चाकुओं से हमला, बाइक और मोबाइल लूटकर फरार हुए बदमाश, पुलिस की साख पर उठे बड़े सवाल

Bihar Crime News: बदमाशों ने थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर एक दारोगा पर जानलेवा हमला कर उनकी बाइक और मोबाइल लूट लिया।

Madhubani Cop Attacked Near Police Station Miscreants Loot B
दारोगा पर चाकुओं से हमला- फोटो : reporter

Bihar Crime News: मधुबनी जिले में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बदमाशों ने थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर एक दारोगा पर जानलेवा हमला कर उनकी बाइक और मोबाइल लूट लिया। रहिका थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-527बी स्थित जियो पेट्रोल पंप के समीप हुई इस वारदात ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक, घात लगाए बैठे अपराधियों ने दारोगा रूपक कुमार (रूपक रंजन) और चौकीदार किशोर कुमार को निशाना बनाया। विरोध करने पर बदमाशों ने दारोगा पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद उनकी बाइक और मोबाइल छीनकर मौके से फरार हो गए।

Diarch GO

घायल दारोगा को देर रात आनन-फानन में रहिका प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ-1 अमित कुमार स्वयं अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

इस सनसनीखेज वारदात के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि जब वर्दीधारी ही अपराधियों के निशाने पर हैं, तब आम नागरिकों की सुरक्षा का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। घटना ने रहिका थाना की गश्ती व्यवस्था, डायल-112 की सक्रियता और पुलिस के खुफिया तंत्र पर भी सवालिया निशान लगा दिए हैं।

NSIT
Nsmch

स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि करीब 15 दिन पहले इसी इलाके में एक राजगीर से भी बाइक लूट की घटना हुई थी, लेकिन पुलिस ने उससे कोई सबक नहीं लिया। यदि उस घटना के बाद सख्ती बरती जाती, तो शायद दारोगा पर हमला जैसी दुस्साहसिक वारदात नहीं होती।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है और बदमाशों की तलाश जारी है। हालांकि, यह घटना एक बार फिर बिहार की कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग पर सियासी बहस को हवा दे सकती है। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि मधुबनी पुलिस इस चुनौती का कितना जल्द और कितना सख्त जवाब देती है।

रिपोर्ट- धीरज कुमार सिंह