LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

मैं सस्पेंडेड ड्रग इंस्पेक्टर हूँ... शराब के नशे में धुत्त पकड़ाए अफसर, कानून के रखवाले ही बने मुल्ज़िम, हुई गिरफ्तारी

Bihar Crime News: बिहार में शराबबंदी कानून को लागू कराने का दावा करने वाली व्यवस्था के बीच लखीसराय से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे प्रशासनिक महकमे में हलचल मचा दी है।

Lakhisarai Suspended Drug Inspector Arrested Drunk  Vijay si
मैं सस्पेंडेड ड्रग इंस्पेक्टर हूँ...- फोटो : reporter

Bihar Crime News: बिहार में शराबबंदी कानून को लागू कराने का दावा करने वाली व्यवस्था के बीच लखीसराय से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे प्रशासनिक महकमे में हलचल मचा दी है। कभी दवाओं की जांच और मेडिकल दुकानों पर कार्रवाई की जिम्मेदारी संभालने वाले निलंबित ड्रग इंस्पेक्टर दीपक कुमार राम अब खुद कानून के शिकंजे में फंस गए हैं। उत्पाद विभाग की टीम ने उन्हें कथित तौर पर शराब के नशे की हालत में गिरफ्तार किया। मेडिकल जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद उनके खिलाफ बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

गिरफ्तारी के दौरान दीपक कुमार राम का कथित तौर पर यह कहते हुए वीडियो भी चर्चा में है—"I Am a Suspended Drug Inspector." यही बयान अब पूरे मामले का सबसे चर्चित हिस्सा बन गया है। शराबबंदी वाले राज्य में एक पूर्व जिम्मेदार अधिकारी का नशे में पकड़ा जाना कई सवाल खड़े कर रहा है।

Diarch GO

दीपक कुमार राम का नाम इससे पहले भी कई विवादों में सुर्खियां बटोर चुका है। उस वक्त वह राज्यभर में चर्चा का विषय बने थे, जब तत्कालीन ड्रग इंस्पेक्टर रहते हुए उनकी और बिहार के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री एवं वर्तमान कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा के बीच कथित बातचीत का एक ऑडियो वायरल हुआ था। वायरल ऑडियो में दवा दुकानों पर कार्रवाई और प्रशासनिक हस्तक्षेप को लेकर कथित बातचीत होने का दावा किया गया था। मामला तूल पकड़ने के बाद प्रशासन ने उनका तबादला लखीसराय से पटना कर दिया था।

इसके बाद रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र से जुड़े एक चर्चित दवा मामले की विभागीय जांच में भी उन पर अनियमितताओं के आरोप लगे। जांच रिपोर्ट के आधार पर विभाग ने उन्हें निलंबित कर दिया। तब से वे विभागीय कार्रवाई का सामना कर रहे थे।

NSIT
Nsmch

अब शराब के नशे में गिरफ्तारी ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। जिस अफ़सर के कंधों पर कभी दवा कारोबार की निगरानी और कानून के पालन की जिम्मेदारी थी, वही अब शराबबंदी कानून के उल्लंघन के आरोप में मुल्ज़िम बन गया है। इस घटना ने प्रशासनिक जवाबदेही, कानून के पालन और अधिकारियों की भूमिका पर नई बहस छेड़ दी है।

फिलहाल उत्पाद विभाग पूरे मामले की कानूनी कार्रवाई में जुटा है। यदि जांच और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोप साबित होते हैं, तो निलंबन झेल रहे इस अधिकारी को अब विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ अदालत में भी कानून का सामना करना पड़ सकता है।

रिपोर्ट- कमलेश कुमार सिंह