LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

दबोचा गया नशे में धुत प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, शराबबंदी में जिला प्रशासन बोर्ड लगी क्रेटा से विदेशी शराब-बीयर बरामद

Bihar Crime: बिहार में लागू पूर्ण शराबबंदी कानून के बीच लखीसराय पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खगड़िया सदर के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी दीपक कुमार भारद्वाज को शराब के नशे में गिरफ्तार कर लिया। ...

Lakhisarai Drunk Bihar Supply Officer Held Liquor Seized fro
नशे में धुत प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी गिरफ्तार- फोटो : reporter

Bihar Crime: बिहार में लागू पूर्ण शराबबंदी कानून के बीच लखीसराय पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खगड़िया सदर के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी  दीपक कुमार भारद्वाज को शराब के नशे में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके साथ मौजूद चालक दीपक कुमार को भी हिरासत में लिया है। दोनों जिस हुंडई क्रेटा से सफर कर रहे थे, उस पर आगे जिला प्रशासन और पीछे आपूर्ति पदाधिकारी का बोर्ड लगा हुआ था। तलाशी के दौरान वाहन से 5 बोतल विदेशी शराब और 5 बोतल बीयर बरामद होने का दावा किया गया है।

गिरफ्तार अधिकारी दीपक कुमार भारद्वाज मूल रूप से लखीसराय के पूर्वी कार्यानंद नगर, पावर ग्रिड के समीप के निवासी हैं और वर्तमान में खगड़िया सदर प्रखंड में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के पद पर तैनात हैं। वहीं चालक दीपक कुमार बेगूसराय जिले का रहने वाला बताया गया है।

Diarch GO

पुलिस के अनुसार, सरकारी बोर्ड लगी क्रेटा संदिग्ध प्रतीत होने पर उसे रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान वाहन से कथित तौर पर विदेशी शराब और बीयर बरामद हुई। इसके बाद दोनों को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच कराई गई। पुलिस का कहना है कि मेडिकल जांच में दीपक कुमार भारद्वाज द्वारा शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद उन्हें बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।जांच में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई। पुलिस के मुताबिक, लखीसराय थाना कांड संख्या 185/26 में दीपक कुमार भारद्वाज पहले से फरार चल रहे थे और उनके खिलाफ अदालत से गिरफ्तारी वारंट भी जारी था। इसके बावजूद वह गिरफ्तारी से बचते रहे।

अब पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बरामद शराब कहां से लाई गई, उसका उद्देश्य क्या था और सरकारी पहचान वाले वाहन का इस्तेमाल किन परिस्थितियों में किया जा रहा था। साथ ही लंबित आपराधिक मामले में भी आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।एक सरकारी अधिकारी की शराबबंदी कानून के कथित उल्लंघन में गिरफ्तारी के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की गहन जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- कमलेश कुमार सिंह