LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

चलती ट्रेन की खिड़की से 9 KM तक लटका रहा मोबाइल चोर, मानसी स्टेशन पर झपट्टा मारना पड़ा भारी, खगड़िया में हुआ गिरफ्तार, यात्रियों की मुस्तैदी ने सिखाया सबक

एक्सप्रेस जैसे ही स्टेशन से खुली, एक युवक ने खिड़की के पास बैठे यात्री का मोबाइल झपट लिया। लेकिन यात्री और आसपास के लोगों ने फुर्ती दिखाते हुए उसका हाथ अंदर से कसकर पकड़ लिया।...

Khagaria Mobile thief hung from the window of a moving train
चोर को झपट्टा मारना पड़ा भारी- फोटो : reporter

Bihar Crime:  जनहित एक्सप्रेस जैसे ही स्टेशन से खुली, एक युवक ने खिड़की के पास बैठे यात्री का मोबाइल झपट लिया। लेकिन यात्री और आसपास के लोगों ने फुर्ती दिखाते हुए उसका हाथ अंदर से कसकर पकड़ लिया। नतीजा यह हुआ कि चोर करीब 9 किलोमीटर तक चलती ट्रेन की खिड़की से बाहर हवा में लटका रहा और इसी हालत में खगड़िया स्टेशन तक पहुंच गया।खगड़िया के मानसी रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को मोबाइल छीनना एक शातिर चोर को भारी पड़ गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रेन की रफ्तार बढ़ने के बाद भी यात्रियों ने आरोपी का हाथ नहीं छोड़ा ताकि वह नीचे गिरकर हादसे का शिकार न हो। इस खौफनाक और हैरान कर देने वाले वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में डरा-सहमा आरोपी खुद को बचाने की गुहार लगा रहा है। वायरल वीडियो में आरोपी अपना नाम छोटू कुमार और घर लखमिनिया बता रहा है। हालांकि, पुलिस जांच में यह पहचान पूरी तरह झूठी निकली है।

Diarch GO

मानसी रेल थाना प्रभारी सौरव कुमार ने बताया कि शुरुआत में दूर से देखकर ऐसा लगा कि कोई व्यक्ति चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा है। सुरक्षा को देखते हुए तुरंत ट्रेन की गति कम कराने की सूचना दी गई थी। लेकिन बाद में पता चला कि वह मोबाइल झपटमार था, जिसे यात्रियों ने पकड़ रखा था।

खगड़िया स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही रेलवे पुलिस (GRP) ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।आरोपी की पहचान बरकत मंसूरी, निवासी मुमताज मोहल्ला, नवगछिया के रूप में हुई है।कानूनी कार्रवाई: पुलिस ने खगड़िया रेल थाना में कांड संख्या 45/26 दर्ज कर ली है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 317(5) और 304(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

NSIT
Nsmch

इस घटना के बाद जहां एक तरफ यात्रियों की सतर्कता की तारीफ हो रही है, वहीं रेलवे सुरक्षा और ट्रेनों में बढ़ रही झपटमारी की घटनाओं को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं।

रिपोर्ट- अमित कुमार