LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar Crime: खगड़िया में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF-DIU की संयुक्त कार्रवाई, दबोचा गया हथियार बनाने वाला

Bihar Crime: एक मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसके कई साथी मौके से फरार होने में सफल रहे।

Khagaria Mini Gun Factory Busted Arms Maker Arrested
मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़- फोटो : reporter

Bihar Crime: खगड़िया पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए मानसी थाना क्षेत्र में संचालित एक मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसके कई साथी मौके से फरार होने में सफल रहे। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर मानसी थाना पुलिस, जिला आसूचना इकाई (DIU) और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने महेशखूंट थाना क्षेत्र में गंडक नदी किनारे छापेमारी की। पुलिस के अनुसार, यहां अवैध रूप से हथियार बनाने का काम चल रहा था। टीम को देखते ही वहां मौजूद अपराधियों में भगदड़ मच गई, लेकिन पुलिस ने एक आरोपी को मौके से दबोच लिया।

Diarch GO

गिरफ्तार आरोपी की पहचान पिंटू उर्फ पप्पू यादव (42) के रूप में हुई है, जो मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टिकरीकरपुर वार्ड संख्या-11 का निवासी है। पुलिस ने मौके से हथियार निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण और सामग्री बरामद की है। बरामद सामान में एक अर्द्धनिर्मित देसी कट्टा, लोहे का एक अर्द्धनिर्मित कट्टा, .315 बोर की एक जिंदा गोली, चार फाइल, ड्रिल मशीन, वेल्डिंग मशीन, रिंच, सरौता, छेनी, रेती, हथौड़ा, पाना, मोबाइल फोन और हथियार बनाने में प्रयुक्त अन्य उपकरण शामिल हैं।

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मुंगेर और खगड़िया के विभिन्न थानों में हत्या, आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। इस मामले में मानसी थाना कांड संख्या 184/26, दिनांक 7 जुलाई 2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B)(a), 26(ii) और 35 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। खगड़िया पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध हथियार निर्माण, तस्करी और अपराधी नेटवर्क के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा। वहीं फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है और पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- अमित कुमार