LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar Crime: खगड़िया पुलिस के हत्थे चढ़ा 50 हजार का इनामी बदमाश, आठ संगीन मामलों का आरोपी हीरा पासवान गिरफ्तार

Bihar Crime: इनामी अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए पुलिस ने 50 हजार के इनामी अपराधी हीरा पासवान को गिरफ्तार कर लिया है।...

Khagaria 50000 Rewarded Criminal Hira Paswan Arrested
पुलिस के हत्थे चढ़ा 50 हजार का इनामी बदमाश- फोटो : reporter

Bihar Crime: खगड़िया पुलिस ने वांछित और लंबे समय से पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार चल रहा आरोपी आखिरकार संयुक्त छापेमारी में पुलिस के शिकंजे में आ गया।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर खगड़िया थाना पुलिस और जिला आसूचना इकाई (DIU) की संयुक्त टीम ने गंगौर थाना क्षेत्र के लाम गांव में छापेमारी कर हीरा पासवान को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हीरा पासवान, पिता जुगेश्वर पासवान, निवासी मथुरापुर, थाना गंगौर, जिला खगड़िया के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ खगड़िया थाना कांड संख्या 160/25 में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है। लगातार फरार रहने के कारण उसके सिर पर ₹50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लंबे समय से लगातार छापेमारी कर रही थी।

Diarch GO

प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, हीरा पासवान का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट, लूट, रंगदारी, गंभीर आपराधिक घटनाओं समेत कुल आठ मामले विभिन्न धाराओं में दर्ज हैं। पुलिस का मानना है कि उसकी गिरफ्तारी से जिले में सक्रिय आपराधिक नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने बताया कि जिले में फरार, वांछित और इनामी अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा। पुलिस लगातार ऐसे अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही है, ताकि कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सके।हीरा पासवान की गिरफ्तारी को खगड़िया पुलिस ने अपराध नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। अब पुलिस उससे पूछताछ कर उसके नेटवर्क, सहयोगियों और अन्य आपराधिक मामलों में संलिप्तता की भी जांच कर रही है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- अमित कुमार