LATEST NEWS

  • Illegal Firecrackers in Patna
  • दिवाली से पहले पटना सिटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख के अवैध पटाखे जब्त

  • Bihar Electricity Connection New Charges Effective From November 1
  • Bihar Electricity Connection: बिहार में बिजली कनेक्शन लेना हुआ महंगा, 1 नवंबर से उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा

  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी
  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर

  • LPG Gas Rules 2026
  • LPG Gas Rules 2026: 1 नवंबर से बदलेंगे गैस सिलेंडर के नियम, सिलेंडर बुकिंग से सब्सिडी तक जानें

  • November Bank Holidays 2026
  • November Bank Holidays 2026: नवंबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक,बैंक जाने से पहले देख लें छुट्टियों की

Bihar Crime:बिहार में कत्ल से सनसनी, प्रेम प्रसंग में युवक की गला रेतकर हत्या

Bihar Crime: एक 25 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

Katihar Youth Found Dead
कत्ल से सनसनी- फोटो : reporter

Bihar Crime: कटिहार के कुरसेला थाना क्षेत्र में एक 25 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना मुरादपुर पंचायत के वार्ड संख्या छह स्थित डुमरिया दियारा की है, जहां युवक का शव बांसबिट्टा के पास एक मचान के समीप बरामद किया गया। मृतक की पहचान मोहम्मद तबारक के रूप में हुई है।

शव मिलने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। युवक की हालत देखकर प्रारंभिक तौर पर उसके गला रेतकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, हत्या की वास्तविक वजह और वारदात में शामिल अपराधियों को लेकर पुलिस की जांच अभी जारी है।

सूचना मिलते ही कुरसेला थानाध्यक्ष राकेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस ने मौके से संभावित साक्ष्य जुटाने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ भी शुरू कर दी है।

मृतक के चचेरे भाई मोहम्मद इब्राहिम ने आशंका जताई है कि प्रेम प्रसंग के विवाद में तबारक की हत्या की गई हो सकती है। हालांकि, यह दावा फिलहाल परिजन की आशंका पर आधारित है और पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

NSIT
Nsmch

पुलिस अब मृतक की गतिविधियों, उसके संपर्क में रहे लोगों और घटनास्थल से जुड़े तमाम पहलुओं की पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि युवक की मौत किस तरह हुई और उसके पीछे असल वजह क्या थी।दियारा इलाके में युवक का शव मिलने के बाद ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से तफ्तीश की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह