LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar Crime: कटिहार से आतंकी कनेक्शन की जांच तेज, पाकिस्तानी हैंडलर से संपर्क के आरोपी अहद के नेटवर्क की पड़ताल तेज, कई राज्यों से जुड़े हैं तार

Bihar Crime:बिहार के कटिहार से सामने आए कथित आतंकी संपर्क मामले की जांच लगातार गहराती जा रही है।....

Katihar Terror Probe Widens Ahad Multi State Links Under Sca
कटिहार से आतंकी कनेक्शन की जांच तेज- फोटो : reporter

Bihar Crime:बिहार के कटिहार से सामने आए कथित आतंकी संपर्क मामले की जांच लगातार गहराती जा रही है। कोढ़ा थाना क्षेत्र के मूसापुर से 13 जुलाई को गिरफ्तार मोहम्मद अहद से पूछताछ के आधार पर देश की कई सुरक्षा एजेंसियां उसके कथित नेटवर्क और संपर्कों की पड़ताल में जुटी हैं। पुलिस का कहना है कि जांच अभी जारी है और कई महत्वपूर्ण पहलुओं की तस्दीक की जा रही है।

कटिहार पुलिस के अनुसार, मोहम्मद अहद पर आरोप है कि वह कथित तौर पर पाकिस्तान स्थित एक आतंकी सरगना से संपर्क में था। जांच एजेंसियां उसके डिजिटल उपकरणों, संपर्कों और ऑनलाइन गतिविधियों की गहन जांच कर रही हैं। प्रारंभिक जांच में एक व्हाट्सऐप ग्रुप या लिंक "Memon & JUTT33" का भी जिक्र सामने आया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इस लिंक का इस्तेमाल किन लोगों तक पहुंचने के लिए किया गया और इसका वास्तविक उद्देश्य क्या था।

Diarch GO

सूत्रों के हवाले से यह भी जानकारी सामने आई है कि इस मामले में मुंगेर के एक युवक की गिरफ्तारी के बाद उसके और मोहम्मद अहद के बीच संभावित संपर्कों की भी जांच की जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस संबंध में कोई अंतिम निष्कर्ष सार्वजनिक नहीं किया है।

कटिहार के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जांच के दौरान यह जानकारी मिली है कि कथित तौर पर पाकिस्तान से मिले निर्देशों के आधार पर मोहम्मद अहद दिल्ली जाकर एक पुराना वाहन हासिल करने की योजना बना रहा था। हालांकि, उस वाहन का इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था, इसे लेकर अभी कोई स्पष्ट प्रमाण सामने नहीं आया है।

NSIT
Nsmch

पुलिस अधीक्षक ने साफ कहा कि यह कहना अभी जल्दबाजी होगी कि किसी संभावित आतंकी वारदात, विस्फोट या अन्य आपराधिक साजिश की तैयारी थी। फिलहाल सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है और किसी भी निष्कर्ष पर केवल साक्ष्यों के आधार पर ही पहुंचा जाएगा।

सुरक्षा एजेंसियां अब मोहम्मद अहद के कथित नेटवर्क, डिजिटल कम्युनिकेशन, वित्तीय लेन-देन और अन्य संभावित संपर्कों को खंगाल रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक तस्वीर सामने आएगी और यदि अन्य लोगों की संलिप्तता के साक्ष्य मिलते हैं तो उनके खिलाफ भी कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह