LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

कटिहार रेलवे स्टेशन पर गन पॉइंट पर लूट , यात्री को बाहर ले जाकर एटीएम से बदमाशों ने निकलवाए 70 हजार, रेल पुलिस जांच में जुटी

Bihar Crime: एक रेल यात्री ने आरोप लगाया है कि दो हथियारबंद बदमाशों ने उसे गन पॉइंट पर लेकर स्टेशन परिसर से बाहर पहुंचाया और एटीएम से करीब 70 हजार रुपये निकलवाकर लूट लिए।..

Katihar Station Robbery Claim Passenger Loses 70K at Gunpoin
रेलवे स्टेशन पर गन पॉइंट पर लूट- फोटो : reporter

Bihar Crime:  कटिहार रेलवे स्टेशन से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक रेल यात्री ने आरोप लगाया है कि दो हथियारबंद बदमाशों ने उसे गन पॉइंट पर लेकर स्टेशन परिसर से बाहर पहुंचाया और एटीएम से करीब 70 हजार रुपये निकलवाकर लूट लिए। घटना की सूचना मिलते ही रेल पुलिस हरकत में आ गई है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, आजमनगर निवासी मोहम्मद रेजान को कटिहार रेलवे स्टेशन से राजधानी ट्रेन पकड़कर दिल्ली जाना था। ट्रेन पकड़ने से पहले उसने अपने भाई और रिश्तेदारों से संपर्क कर अलग-अलग माध्यमों से अपने खाते में रुपये मंगवाए थे। पीड़ित के अनुसार, कुछ देर बाद उसके साथ लूट की वारदात हो गई और उसने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी।

Diarch GO

पीड़ित के बड़े भाई ने बताया कि रेजान ने परिजनों को फोन कर बताया कि स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करने के दौरान अचानक दो युवक उसके पास पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने हथियार दिखाकर उसे अपने कब्जे में लिया और रेलवे स्टेशन से बाहर एटीएम तक ले गए। वहां कथित रूप से उससे करीब 70 हजार रुपये एटीएम से निकलवाए गए। इसके बाद बदमाश उसका मोबाइल और निकाली गई रकम लेकर फरार हो गए।घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और मामले की सूचना रेल पुलिस को दी। इसके बाद रेल पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए रेल डीएसपी खुद जांच की निगरानी कर रहे हैं। स्टेशन परिसर और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि कथित अपराधियों की पहचान की जा सके।हालांकि रेल पुलिस ने पहली नजर में इस घटना को संदिग्ध बताया है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है और पीड़ित के बयान, तकनीकी साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch

कटिहार रेलवे स्टेशन को सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण स्टेशन माना जाता है। यहां हर समय बड़ी संख्या में यात्रियों की आवाजाही रहती है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए जाते हैं। ऐसे में स्टेशन परिसर से बाहर ले जाकर हथियार के बल पर लूट की बात सामने आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। अब यह जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि मामला वास्तव में हथियार के बल पर हुई लूट का है या इसके पीछे कोई और कहानी छिपी है। रेल पुलिस का कहना है कि दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह