LATEST NEWS

  • Bihar News : एमएसीपी पर पटना हाईकोर्ट ने सरकारी कर्मियों को दी राहत, विभागीय परीक्षा न पास करने पर भी मिलेगा वित्तीय लाभ
  • Bihar News : एमएसीपी पर पटना हाईकोर्ट ने सरकारी कर्मियों को दी राहत, विभागीय परीक्षा न पास करने

  • Banka Police Transfer News
  • Banka Police Transfer News: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP अमितेश कुमार ने किया 8 थानाध्यक्षों का तबादला

  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का दिया आदेश
  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

पॉलीथिन बैग में 95 हजार लेते दिखे राजस्व कर्मचारी, डीएम बोले- होगी त्वरित कार्रवाई, वीडियो वायरल होते हीं मचा हड़कंप

Bihar Corruption: बिहार सरकार भले ही भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति का दावा करती हो, लेकिन कटिहार जिले से सामने आया एक कथित वीडियो सरकारी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

Katihar Revenue Staff in Bribery Video DM Orders Quick Actio
95 हजार लेते दिखे राजस्व कर्मचारी- फोटो : reporter

Bihar Corruption: बिहार सरकार भले ही भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति का दावा करती हो, लेकिन कटिहार जिले से सामने आया एक कथित वीडियो सरकारी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में बारसोई अंचल के बलतर पंचायत में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी रविकांत रंजन एक व्यक्ति से पॉलीथिन कैरी बैग में पैक ₹95 हजार लेते हुए कथित तौर पर दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

जानकारी के अनुसार, रविकांत रंजन पिछले करीब दो वर्षों से अधिक समय से बलतर पंचायत में कार्यरत हैं। आरोप है कि म्यूटेशन (दाखिल-खारिज) जैसे राजस्व संबंधी कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए लोगों से मोटी रकम की मांग की जाती है। वायरल वीडियो के सामने आने के बाद इलाके में इसकी चर्चा तेज हो गई है और लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।वीडियो वायरल होने के बाद कटिहार के जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को वीडियो की जानकारी मिली है और इसकी गंभीरता से जांच कर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

Diarch GO

डीएम ने कहा कि जिला प्रशासन पहले भी भ्रष्टाचार के मामलों में सख्त कार्रवाई कर चुका है और दोषी पाए जाने पर कर्मचारियों को निलंबित भी किया गया है। उन्होंने दोहराया कि सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति है और ऐसी किसी भी शिकायत या वीडियो पर तत्काल जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाती है।

जिलाधिकारी ने कहा कि यदि जांच में वीडियो सही पाया जाता है और संबंधित कर्मचारी की संलिप्तता सामने आती है, तो उसके खिलाफ कड़ी विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।यह मामला एक बार फिर सरकारी कार्यालयों में पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर सवाल खड़े करता है। फिलहाल प्रशासन ने जांच शुरू करने की बात कही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे कितने सही हैं और मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट-श्याम कुमार सिंह