LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar Crime: कटिहार में चेन स्नैचिंग सिंडिकेट का भंडाफोड़, झपटमारी से ज्वेलरी शॉप तक फैला था खेल, सोना पिघलाकर मिटाए जाते थे सबूत, 6 गिरफ्तार

Bihar Crime: कटिहार पुलिस ने चेन स्नैचिंग के एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए झपटमारी से लेकर लूटे गए सोने को पिघलाकर ज्वेलरी शॉप के जरिए खपाने वाले पूरे नेटवर्क का खुलासा किया है।...

Katihar Police Bust Chain Snatching Racket 6 Arrested
चेन स्नैचिंग सिंडिकेट का भंडाफोड़- फोटो : reporter

Bihar Crime: कटिहार पुलिस ने चेन स्नैचिंग के एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए झपटमारी से लेकर लूटे गए सोने को पिघलाकर ज्वेलरी शॉप के जरिए खपाने वाले पूरे नेटवर्क का खुलासा किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह का एक अन्य सदस्य अब भी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

मामले का खुलासा करते हुए डीएसपी विशाल आनंद ने बताया कि हाल ही में नगर थाना क्षेत्र के गांधीनगर में बाइक सवार एक बदमाश ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली थी। वारदात के बाद पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर अपराधियों तक पहुंचने की रणनीति बनाई।

Diarch GO

तफ्तीश के दौरान पुलिस ने सबसे पहले चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर पुलिस उस ज्वेलरी शॉप तक पहुंची, जहां झपटी गई चेन को पिघलाकर उसके सबूत मिटाने की कोशिश की गई थी। इसके बाद दुकान के मालिक समेत इस अवैध धंधे से जुड़े अन्य लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि गिरोह चोरी और झपटमारी की वारदातों के बाद लूटे गए सोने को तुरंत पिघलाकर उसकी पहचान खत्म कर देता था, ताकि पुलिस के लिए उसे ट्रेस करना मुश्किल हो जाए। इसके बाद उसी सोने को नए आभूषणों के रूप में बाजार में खपाने की साजिश रची जाती थी।

NSIT
Nsmch

डीएसपी विशाल आनंद ने बताया कि प्रारंभिक जांच में करीब 10 ग्राम सोना बरामद किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह ने जिले या आसपास के इलाकों में ऐसी कितनी वारदातों को अंजाम दिया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और फरार बदमाश की तलाश में छापेमारी की जा रही है। कटिहार पुलिस का मानना है कि यह केवल एक चेन स्नैचिंग का मामला नहीं, बल्कि चोरी के सोने की खरीद-फरोख्त और सबूत मिटाने वाले संगठित रैकेट का हिस्सा है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की कुंडली खंगाल रही है और जल्द ही इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह