LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

माओवादी नाम से धमकी और लेवी की मांग, बेलागंज विधायक मनोरमा देवी के बेटे रॉकी यादव को भेजे संदेश से मचा हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच

Bihar Crime: बेलागंज विधायक मनोरमा देवी के बेटे रॉकी यादव को भाकपा (माओवादी) के नाम पर कथित तौर पर धमकी देकर लेवी की मांग की गई है।...

Rocky Yadav Gets Maoist Threat
रॉकी यादव को माओवादी संगठन के नाम पर धमकी- फोटो : reporter

Bihar Crime: गयाजी  से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बेलागंज विधायक मनोरमा देवी के बेटे रॉकी यादव को भाकपा (माओवादी) के नाम पर कथित तौर पर धमकी देकर लेवी की मांग की गई है। धमकी भरा संदेश मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मामले में रामपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम रॉकी यादव की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर रामपुर थाना में केस दर्ज कराया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि भाकपा (माओवादी) संगठन के नाम से एक धमकी भरा संदेश भेजकर लेवी की मांग की गई। साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी गई।

Diarch GO

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि धमकी भरा संदेश वास्तव में किसने भेजा और इसके पीछे कोई संगठित गिरोह या अन्य व्यक्ति तो नहीं है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, धमकी की सत्यता की जांच, संदेश के स्रोत का पता लगाने और इसमें शामिल लोगों की पहचान के लिए तकनीकी एवं साइबर जांच की जा रही है। मोबाइल नंबर, डिजिटल साक्ष्य और अन्य इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल की जा रही है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि संदेश वास्तव में किसी प्रतिबंधित संगठन से जुड़ा है या किसी ने उसके नाम का इस्तेमाल कर धमकी दी है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविकता सामने आएगी।पुलिस का कहना है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- मनोज कुमार