LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

​गया में एनएच-19 पर भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई कार, एक युवक की दर्दनाक मौत, एक ही हालत नाजुक

घटना बाराचट्टी से क्रॉस कर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर सोमवार की देर रात की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक रात को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

Gaya Road Accident
Gaya Road Accident - फोटो : news4nation

Bihar News : गया जिले के बाराचट्टी में एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई जबकि दूसरा गम्भीर रूप से घायल है। उसका पटना में इलाज चल रहा है। यह घटना बाराचट्टी से क्रॉस कर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर सोमवार की देर रात की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक रात को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार सामने से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। उसके परखच्चे उड़ गए हैं।


 हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। हादसे की सूचना मिलने के बाद बाराचट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों युवकों को किसी तरह से कार से बाहर निकाला।

Diarch GO


मृतक युवक की पहचान रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र के तेलारी गांव के बंटी जायसवाल (28 वर्ष) के रूप में हुई है। बंटी जायसवाल, शिव मूरत शाह के पुत्र थे। वहीं हादसे में घायल युवक की पहचान कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के गुरुरा गांव निवासी पंकज कुमार उर्फ पिंटू सिंह (33 वर्ष) के रूप में की गई है। पंकज कुमार, जितेंद्र सिंह के बेटे हैं।


पुलिस ने घायल पंकज कुमार को तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया। फिलहाल घायल युवक का इलाज पटना के एक अस्पताल में चल रहा है। लेकिन उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

NSIT
Nsmch


इस संबंध में मंगलवार की सुबह बाराचट्टी के थानाध्यक्ष अमरेंद्र किशोर ने घटना की आधिकारिक पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल गया भेज दिया गया है। मृतक व घायल के परिजनों को सूचना दी गई है। घटना का कारण क्या रहा इस बात की जांच पुलिस कर रही है।


रिपोर्ट मनोज कुमार