LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar Crime News: कत्ल पर कोहराम! चार संदिग्धों की रिहाई से भड़का गुस्सा, थाना घेरकर सड़क पर उतरे परिजन, पुलिस पर सौदेबाज़ी का इल्जाम

Bihar Crime News: गयाजी में गौतम यादव हत्याकांड को लेकर माहौल उस वक्त संगीन हो गया, जब पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए चार संदिग्धों को पुलिस ने छोड़ दिया। ....

Gaya Murder Fury Kin Protest After Four Suspects Are Release
कत्ल पर कोहराम!- फोटो : reporter

Bihar Crime News: गयाजी में गौतम यादव हत्याकांड को लेकर माहौल उस वक्त संगीन हो गया, जब पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए चार संदिग्धों को पुलिस ने छोड़ दिया। इस कार्रवाई से भड़के परिजनों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के विष्णुगंज गांव में मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने थाना का घेराव कर सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर आग जलाकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और इंसाफ की मांग उठाई।

मृतक के चाचा वीरू यादव ने पुलिस पर जांच में पक्षपात करने का इल्ज़ाम लगाया। उनका कहना है कि जब पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया था तो फिर चार आरोपितों को किस आधार पर छोड़ दिया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मामले की जांच को प्रभावित करने के लिए डीएसपी ने 10 लाख रुपये की रिश्वत ली है। हालांकि इस आरोप के समर्थन में कोई आधिकारिक साक्ष्य सामने नहीं आया है।

Diarch GO

मृतक की परिजन अंतरवा देवी ने कहा कि गौतम परिवार का इकलौता कमाने वाला था और उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। उन्होंने मांग की कि इस वारदात में शामिल सभी मुल्ज़िमों को गिरफ्तार कर फांसी की सज़ा दी जाए, ताकि परिवार को इंसाफ मिल सके।

उधर, सिटी एसपी अभिनव ने पुलिस पर लगाए गए सभी आरोपों को बेबुनियाद और निराधार बताया। उन्होंने कहा कि हत्या वाली रात ही मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया था। जांच के दौरान खून से सने कपड़ों समेत अन्य अहम साक्ष्यों की जानकारी मिली है, जिनकी वैज्ञानिक तरीके से जांच कराई जा रही है। उन्होंने साफ कहा कि हत्या में शामिल किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा और अगर किसी ने साक्ष्य छिपाने या मिटाने की कोशिश की है तो उसके खिलाफ भी कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई होगी। फिलहाल पूरे मामले की तफ्तीश जारी है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- प्रेम शंकर