LATEST NEWS

  • Bihar News : एमएसीपी पर पटना हाईकोर्ट ने सरकारी कर्मियों को दी राहत, विभागीय परीक्षा न पास करने पर भी मिलेगा वित्तीय लाभ
  • Bihar News : एमएसीपी पर पटना हाईकोर्ट ने सरकारी कर्मियों को दी राहत, विभागीय परीक्षा न पास करने

  • Banka Police Transfer News
  • Banka Police Transfer News: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP अमितेश कुमार ने किया 8 थानाध्यक्षों का तबादला

  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का दिया आदेश
  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

ऑक्सीटोसिन की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़, 15 लाख की प्रतिबंधित दवा जब्त, तीन गिरफ्तार

Bihar Crime News: औषधि विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित दवा ऑक्सीटोसिन की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। ....

Gaya Illegal Oxytocin Factory Busted Three Arrested
ऑक्सीटोसिन की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़,- फोटो : social Media

Bihar Crime News:  गयाजी जिले के बोधगया थाना क्षेत्र में औषधि विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित दवा ऑक्सीटोसिन की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान करीब 15 लाख रुपये मूल्य की दवा और भारी मात्रा में निर्माण सामग्री बरामद की गई। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार, औषधि विभाग की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नावा गांव स्थित विनोद कुमार के मकान में छापेमारी की। जांच के दौरान वहां अवैध रूप से ऑक्सीटोसिन का निर्माण किया जा रहा था।छापेमारी में टीम ने करीब 10 हजार तैयार ऑक्सीटोसिन एम्पुल, लगभग एक लाख खाली एम्पुल और बड़ी मात्रा में कच्चा माल बरामद किया। अधिकारियों के अनुसार, जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी गई है।

Diarch GO

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी के खिलाफ बोधगया थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।औषधि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह प्रतिबंधित दवा के अवैध निर्माण और तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई है। अब यह पता लगाया जा रहा है कि फैक्ट्री से तैयार दवा की आपूर्ति किन-किन जिलों या राज्यों में की जाती थी और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोग कौन हैं।

फिलहाल पुलिस और औषधि विभाग की संयुक्त टीम पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है। जांच के आधार पर मामले में आगे और गिरफ्तारियां होने की भी संभावना जताई जा रही है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- मनोज कुमार