LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

गया में हथियारबंद 15 डकैतों ने फौजी के घर बोला धावा, परिवार को बनाया बंधक, इलाके में दहशत

Bihar Crime News: हथियारों से लैस करीब 15 डकैतों ने एक फौजी के घर पर धावा बोल दिया। अपराधियों ने घर में घुसकर जमकर लूटपाट की और विरोध करने पर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट कर उन्हें बंधक बना लिया

Gaya Horror 15 Armed Dacoits Attack Army Man House
गया में खौफनाक वारदात- फोटो : social Media

Bihar Crime News:गयाजी जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। टिकारी थाना क्षेत्र के ऊसरी गांव में हथियारों से लैस करीब 15 डकैतों ने एक फौजी के घर पर धावा बोल दिया। अपराधियों ने घर में घुसकर जमकर लूटपाट की और विरोध करने पर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट कर उन्हें बंधक बना लिया। इस सनसनीखेज घटना के बाद पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है।

बताया जा रहा है कि देर रात हथियारबंद अपराधी अचानक घर में घुस आए और परिवार को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद डकैतों ने घर में रखे कीमती सामान और नकदी को लूट लिया। वारदात के दौरान परिवार के लोगों के साथ बेरहमी से मारपीट की गई।

Diarch GO

आरोप है कि अपराधियों ने घर की एक महिला के साथ भी गंभीर आपराधिक घटना को अंजाम दिया। महिला की हालत बिगड़ने के बाद उसे इलाज के लिए गया के मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और अपराधियों की पहचान के लिए संभावित सुराग खंगाले जा रहे हैं।

NSIT
Nsmch

इस वारदात ने एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस तरह बड़ी संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने घर में घुसकर घटना को अंजाम दिया, उससे पुलिस के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की तैयारी की जा रही है। वहीं, स्थानीय ग्रामीणों ने घटना के बाद पुलिस गश्ती बढ़ाने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है और इलाके में तनाव को देखते हुए निगरानी बढ़ा दी गई है। घटना के बाद पीड़ित परिवार सदमे में है, जबकि ग्रामीणों में अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है।

रिपोर्ट- मनोज कुमार