LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar Crime:धान की रोपनी कर रहे किसान पर हमला, ग्रामीणों के पहुंचते ही हथियारबंद आरोपित फरार

Bihar Crime: गया में धान की रोपनी कर रहे एक किसान पर कथित रूप से हथियारबंद लोगों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है।

Gaya Armed Men Attack Farmer During Paddy Planting in Villag
धान की रोपनी कर रहे किसान पर हमला- फोटो : reporter

Bihar Crime: गया जिले के कोंच थाना क्षेत्र स्थित करमदास मौजा में धान की रोपनी कर रहे एक किसान पर कथित रूप से हथियारबंद लोगों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बनगया। पीड़ित किसान ने कोंच थाना में लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़ित चंद्रदीप यादव, निवासी ढिबरी गांव, ने बताया कि वह अपने खेत में धान की रोपनी के कार्य में व्यस्त थे। इसी दौरान सलोनीबिगहा गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे। आरोप है कि उनके हाथ में पिस्टल थी और उन्होंने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुए हमले से खेत में मौजूद अन्य किसानों और मजदूरों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई।

Diarch GO

शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को अपनी ओर आते देख सभी आरोपित कथित रूप से वहां से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी और कार्रवाई की मांग की।

कोंच थाना पुलिस ने शिकायत प्राप्त होने की पुष्टि करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch

फिलहाल पुलिस घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य जुटाने और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज करने में जुटी है। वहीं, इस घटना के बाद स्थानीय किसानों में भी चिंता का माहौल है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच पूरी होने तक सहयोग करने की अपील की है। 

रिपोर्ट- मनोज कुमार