LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar Crime: दरभंगा में दिनदहाड़े खून और लूट, ढाई लाख रुपये के लिए युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या, केवटी में दहशत

Bihar Crime: अपराधियों ने ढाई लाख रुपये की लूट के लिए एक 21 वर्षीय युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और लोगों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर भारी नाराजगी देखी जा रही है।

Darbhanga Youth Killed Rs 2 5 Lakh Looted In Knife Attack
दरभंगा में दिनदहाड़े खून और लूट- फोटो : reporter

Bihar Crime: दरभंगा जिले के केवटी थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अपराधियों ने ढाई लाख रुपये की लूट के लिए एक 21 वर्षीय युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और लोगों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर भारी नाराजगी देखी जा रही है।

मृतक की पहचान मो. रेहान (21 वर्ष) के रूप में हुई है। वह एक हार्डवेयर दुकान में काम करता था। जानकारी के अनुसार, रेहान दुकान की बिक्री के करीब 2.5 लाख रुपये लेकर अपने मालिक को देने जा रहा था। इसी दौरान केवटी थाना क्षेत्र के छतवन गांव के पास पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उसकी बाइक रोक ली।

Diarch GO

प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक, बदमाशों ने रुपये लूटने के दौरान रेहान पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद अपराधियों ने उससे नकदी लूटी और मौके से फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और परिजनों ने घायल रेहान को तत्काल केवटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

इस घटना ने इलाके में कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि महज चार दिन पहले भी इसी इलाके में बड़ी डकैती की घटना हुई थी, लेकिन अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी। अब एक और बड़ी वारदात ने लोगों के मन में दहशत पैदा कर दी है।

NSIT
Nsmch

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। लोगों का आरोप है कि लगातार आपराधिक घटनाओं के बावजूद पुलिस गश्त और निगरानी पर्याप्त नहीं है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। साथ ही आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, इस निर्मम हत्या ने एक बार फिर बिहार में बढ़ती लूट और हिंसक अपराधों को लेकर बहस तेज कर दी है।

रिपोर्ट- वरुण कुमार ठाकुर