LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar Crime: दरभंगा में चोटी काटने वाले चोरों का खौफ, घर में घुसकर लूटपाट, बच्ची को बनाया बंधक और काट दिए बाल, एक हफ्ते में दूसरी वारदात से दहशत

Bihar Crime:बिहार के दरभंगा जिले में चोरों के एक खौफनाक अंदाज ने लोगों की नींद उड़ा दी है।...

Darbhanga Theft Terror Girl Held Hostage Hair Chopped by Thi
दरभंगा में चोटी काटने वाले चोरों का खौफ- फोटो : reporter

Bihar Crime:बिहार के दरभंगा जिले में चोरों के एक खौफनाक अंदाज ने लोगों की नींद उड़ा दी है। बदमाश चोरी के साथ अब घर में घुसकर ऐसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में दहशत और डर का माहौल है। बहादुरपुर थाना क्षेत्र के डरहार गांव में एक बार फिर चोरों ने उसी तरीके से घर को निशाना बनाया, जिसमें गहने और नकदी लूटने के साथ एक बच्ची के बाल काट दिए गए।

जानकारी के मुताबिक, डरहार गांव में दिवंगत प्रोफेसर कपलेश्वर चौधरी के घर बदमाश देर रात छत के रास्ते दाखिल हुए। घर में घुसते ही चोरों ने परिवार के सदस्यों को निशाना बनाया और जमकर लूटपाट की। आरोप है कि घर में सो रही एक बच्ची को बंधक बनाया गया और उसके बाल काट दिए गए। घटना के बाद परिवार के लोग सदमे और खौफ में हैं।

Diarch GO

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह कोई पहली वारदात नहीं है। करीब एक सप्ताह पहले भी इसी गांव में एक होम्योपैथी डॉक्टर के घर बदमाशों ने इसी तरह धावा बोला था। उस दौरान भी घर के लोगों को बंधक बनाकर लूटपाट की गई थी और एक महिला के बाल काट दिए गए थे। लगातार दो घटनाओं के बाद इलाके में चोटी काटने वाले गिरोह को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

ग्रामीण नीरज कुमार ने बताया कि बदमाशों ने करीब रात तीन बजे घर में प्रवेश किया और जो भी कीमती सामान मिला, उसे लेकर फरार हो गए। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के अंदर एक ही तरीके की दो घटनाओं ने पूरे गांव को दहशत में डाल दिया है। लोगों का कहना है कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और वे पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं।

NSIT
Nsmch

घटना की सूचना मिलने के बाद बहादुरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष प्रसुनजय कुमार ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और सभी संभावित बिंदुओं पर जांच जारी है।लगातार हो रही इन वारदातों के बाद अब ग्रामीणों में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर कौन है यह गिरोह, जो चोरी के साथ ऐसी सनसनीखेज घटनाओं को अंजाम दे रहा है। फिलहाल पुलिस की जांच पर ही सबकी निगाहें टिकी हैं।

रिपोर्ट- वरुण कुमार ठाकुर