LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

पटना के बाढ़ में सुबह सुबह स्कूल के पास मिला व्यक्ति का शव, घटनास्थल से देशी कट्टा बरामद

Suspicious death in Barh
Suspicious death in Barh- फोटो : news4nation

Bihar News :  पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सिकंदरपुर प्राथमिक विद्यालय के समीप मिले शव के पास से एक देशी कट्टा भी बरामद हुआ है, जिसके बाद घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।


सूचना मिलते ही बाढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई भी शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Diarch GO


स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक की पहचान हासनचक निवासी करीब 40 वर्षीय सुजीत कुमार के रूप में की जा रही है। हालांकि, पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि की प्रक्रिया जारी है।


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह हत्या का मामला है, आत्महत्या है या फिर इसके पीछे कोई अन्य वजह है। पुलिस हर बिंदु पर गहनता से जांच कर रही है।

रविशंकर कुमार की रिपोर्ट

NSIT
Nsmch