LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

बिहार में EOU का बड़ा एक्शन: बाहुबली गुड्डू यादव के 24 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

EOU ने जमुई के चर्चित बाहुबली नेता और जिला परिषद अध्यक्ष दुलारी देवी के पति गुड्डू यादव उर्फ गुड्डू राय से जुड़े 24 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।

EOU Raids on Guddu Yadav
EOU Raids on Guddu Yadav- फोटो : news4nation

Bihar News : बिहार में संगठित अपराध और कथित बेनामी संपत्ति के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जमुई के चर्चित बाहुबली नेता और जिला परिषद अध्यक्ष दुलारी देवी के पति गुड्डू यादव उर्फ गुड्डू राय से जुड़े 24 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। कार्रवाई जमुई और शेखपुरा जिले में की गई, जहां ईओयू की विशेष टीमों ने भारी पुलिस बल के साथ कई परिसरों की तलाशी ली।


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति, वित्तीय अनियमितताओं और संगठित अपराध से अर्जित कथित संपत्तियों की जांच के सिलसिले में की जा रही है। फिलहाल एजेंसी की ओर से बरामदगी को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है।

Diarch GO


सुबह-सुबह शुरू हुआ ऑपरेशन

सूत्रों के मुताबिक, पटना से पहुंची आर्थिक अपराध इकाई की कई टीमों ने मंगलवार सुबह एक साथ कार्रवाई शुरू की। सबसे पहले सिकंदरा स्थित गुड्डू यादव के मुख्य आवास को घेरा गया। इसके बाद उनके करीबियों, रिश्तेदारों और सहयोगियों के ठिकानों पर भी तलाशी अभियान चलाया गया। कार्रवाई को देखते हुए सभी स्थानों पर स्थानीय पुलिस और सशस्त्र बलों की तैनाती की गई।


जमुई से शेखपुरा तक छापेमारी

ईओयू की कार्रवाई केवल सिकंदरा तक सीमित नहीं रही। टीम ने जमुई शहर स्थित आवास, सिकंदरा क्षेत्र में अन्य संबंधित परिसरों और खैरा प्रखंड के डुमरकोला गांव में एक रिश्तेदार के घर पर भी छापेमारी की। इसके अलावा शेखपुरा जिले में भी गुड्डू यादव से जुड़े कई ठिकानों पर जांच की गई।

NSIT
Nsmch


दस्तावेजों की गहन जांच

करीब 50 वाहनों के काफिले के साथ पहुंची जांच टीम ने संबंधित परिसरों में प्रवेश कर संपत्ति से जुड़े दस्तावेज, वित्तीय अभिलेख और अन्य महत्वपूर्ण कागजातों की जांच शुरू की। अधिकारी प्रत्येक दस्तावेज और संपत्ति के स्रोत की बारीकी से पड़ताल कर रहे हैं। जांच के दौरान कई डिजिटल रिकॉर्ड भी खंगाले जाने की सूचना है।


इलाके में मचा हड़कंप

ईओयू की इस बड़ी कार्रवाई के बाद जमुई और शेखपुरा के प्रशासनिक तथा राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। चूंकि कार्रवाई एक साथ 24 स्थानों पर की गई, इसलिए इसे हाल के समय में आर्थिक अपराध इकाई की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक माना जा रहा है। फिलहाल तलाशी अभियान जारी है और एजेंसी की आधिकारिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

अनिल की रिपोर्ट