LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

बिहार CM Office को बम से उड़ाने की धमकी, पटना के 4 स्कूल भी निशाने पर, सुरक्षा खतरों को लेकर बढ़ी सतर्कता

सीएम ऑफिस को धमकी मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सुरक्षा एजेंसियां ईमेल के स्रोत और धमकी भेजने वाले की पहचान करने में जुटी हैं।

Bihar CM Office Gets Bomb Threa
Bihar CM Office Gets Bomb Threa- फोटो : news4nation

Bomb Threat : बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार को बम धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। मुख्यमंत्री कार्यालय को भी बम से उड़ाने की धमकी मिलने की सूचना सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह धमकी खालिस्तान समर्थक के नाम से भेजे गए एक ईमेल के जरिए दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और जांच की जिम्मेदारी एटीएस को सौंपे जाने की जानकारी है। सीएम ऑफिस को धमकी मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सुरक्षा एजेंसियां ईमेल के स्रोत और धमकी भेजने वाले की पहचान करने में जुटी हैं। मामले की जांच के साथ-साथ संभावित सुरक्षा खतरों को लेकर भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।


पटना के चार स्कूलों को भी बम से उड़ाने की धमकी

इसी बीच पटना जिले के चार बड़े निजी स्कूलों को भी बम से उड़ाने की धमकी मिलने की सूचना है। इनमें दानापुर कैंट स्थित आर्मी स्कूल, रेडियंट स्कूल, चांदमारी रोड, दानापुर स्थित DPS सीनियर स्कूल और DPS जूनियर स्कूल शामिल हैं। धमकी की सूचना मिलते ही दानापुर पुलिस, बम निरोधक दस्ता और अन्य सुरक्षा एजेंसियां संबंधित स्कूलों में पहुंचीं। स्कूल परिसरों को खाली कराकर सुरक्षा जांच शुरू की गई। छात्रों को निर्धारित समय से पहले छुट्टी देकर घर भेज दिया गया।

Diarch GO


बम स्क्वॉड ने चलाया सर्च ऑपरेशन

सुरक्षा एजेंसियों ने स्कूल परिसरों की गहन तलाशी ली। बम निरोधक दस्ते और अन्य टीमों ने पूरे परिसर की जांच की। शुरुआती जांच में अब तक किसी भी संदिग्ध वस्तु के बरामद होने की सूचना नहीं है। पटना के इन स्कूलों को मिली धमकी के बाद बिहार के अन्य जिलों में भी स्कूलों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां धमकी भरे ईमेल के स्रोत और इसके पीछे किसी साजिश की संभावना की जांच कर रही हैं।


सीएम ऑफिस और राजधानी के कई स्कूलों को एक साथ धमकी मिलने के बाद पटना में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अब जांच एजेंसियों की नजर इस बात पर है कि इन धमकियों के पीछे कौन है और क्या सभी धमकियां एक ही स्रोत से भेजी गई हैं।

NSIT
Nsmch