LATEST NEWS

  • Bihar News : एमएसीपी पर पटना हाईकोर्ट ने सरकारी कर्मियों को दी राहत, विभागीय परीक्षा न पास करने पर भी मिलेगा वित्तीय लाभ
  • Bihar News : एमएसीपी पर पटना हाईकोर्ट ने सरकारी कर्मियों को दी राहत, विभागीय परीक्षा न पास करने

  • Banka Police Transfer News
  • Banka Police Transfer News: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP अमितेश कुमार ने किया 8 थानाध्यक्षों का तबादला

  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का दिया आदेश
  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

भोजपुर में जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में किशोरी के सिर को छूती निकली गोली, गांव में दहशत

Bihar Crime: दो पक्षों के बीच चल रहे पुराने विवाद के दौरान कथित तौर पर हुई फायरिंग में एक 16 वर्षीय किशोरी गोली लगने से घायल हो गई।

Bhojpur Teen Girl Injured
भोजपुर में जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष- फोटो : reporter

Bihar Crime: भोजपुर जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के हल्दिया टोला गांव में रविवार सुबह जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच चल रहे पुराने विवाद के दौरान कथित तौर पर हुई फायरिंग में एक 16 वर्षीय किशोरी गोली लगने से घायल हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।घायल किशोरी की पहचान हल्दिया टोला निवासी सुरेंद्र यादव की 16 वर्षीय पुत्री शीला कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान अचानक गोलियां चलने लगीं। इसी दौरान एक गोली शीला कुमारी के सिर को छूते हुए निकल गई, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई।

गोली लगते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। परिजनों और स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल किशोरी को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया। चिकित्सकों के अनुसार, गोली सिर को छूकर निकल जाने से बड़ा हादसा टल गया, हालांकि उसकी हालत पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही गजराजगंज ओपी प्रभारी चंचल कुमार महथा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।

Diarch GO

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। रविवार सुबह विवाद ने अचानक उग्र रूप ले लिया और कथित तौर पर एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। इसी दौरान किशोरी गोली की चपेट में आ गई।पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। फायरिंग करने वाले आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना के बाद हल्दिया टोला गांव में तनाव का माहौल है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस इलाके में निगरानी बनाए हुए है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कानून के दायरे में लाया जाएगा।ग्रामीणों का कहना है कि जमीनी विवाद को लेकर पहले भी दोनों पक्षों के बीच कई बार कहासुनी हो चुकी थी, लेकिन इस बार मामला गोलीबारी तक पहुंच गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- आशीष कुमार