LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar Crime: भोजपुर में बड़ी वारदात से पहले पुलिस ने कसा शिकंजा, लोडेड पिस्तौल, 11 कारतूस और दो मैगजीन के साथ दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

Bihar Crime भोजपुर जिले में पुलिस ने अपराधियों की एक बड़ी साज़िश को नाकाम करते हुए हथियारों के साथ दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है।...

Bhojpur Police Foil Crime Plot
भोजपुर में बड़ी वारदात से पहले पुलिस ने कसा शिकंजा- फोटो : reporter

Bihar Crime:  भोजपुर जिले में पुलिस ने अपराधियों की एक बड़ी साज़िश को नाकाम करते हुए हथियारों के साथ दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। चरपोखरी थाना पुलिस की मुस्तैदी से कथित तौर पर किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी में जुटे आरोपियों के मंसूबों पर पानी फिर गया। पुलिस ने इनके कब्जे से एक अवैध लोडेड पिस्तौल, दो मैगजीन, 11 जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन और बिना नंबर की यामाहा आर15 बाइक बरामद की है।

पूरे मामले का खुलासा करते हुए पीरो एसडीपीओ स्नेह सेतू ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में बताया कि भोजपुर पुलिस अधीक्षक राज के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 7 जुलाई को चरपोखरी थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा सघन वाहन जांच की जा रही थी।

Diarch GO

इसी दौरान पुलिस की नजर एक काले रंग की बिना रजिस्ट्रेशन वाली यामाहा आर15 बाइक पर पड़ी, जिस पर दो युवक सवार थे। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो दोनों संदिग्ध बाइक मोड़कर भागने लगे। हालांकि, पहले से सतर्क पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया।तलाशी के दौरान पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी। आरोपियों के पास से एक लोडेड पिस्तौल, दो मैगजीन, 11 जिंदा कारतूस और अन्य सामान बरामद किया गया। पुलिस ने हथियार और बाइक को जब्त कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव निवासी विकास चौधरी उर्फ गोलू चौधरी और नारायणपुर थाना क्षेत्र के चासी गांव निवासी विशाल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, विशाल कुमार वर्तमान में चरपोखरी थाना क्षेत्र के कोयल गांव में रह रहा था। पुलिस जांच में सामने आया है कि विकास चौधरी उर्फ गोलू चौधरी का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से मौजूद है। उसके खिलाफ उदवंतनगर थाना में आर्म्स एक्ट के दो मामले दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने कथित तौर पर यह पिस्तौल दानापुर से 1 लाख 60 हजार रुपये में खरीदी थी।

NSIT
Nsmch

पुलिस को शुरुआती पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि दोनों आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। फिलहाल पुलिस हथियार सप्लाई करने वाले नेटवर्क, आरोपियों के आपराधिक संपर्क और उनके पुराने मामलों की भी जांच कर रही है।दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। भोजपुर पुलिस का कहना है कि अपराधियों और अवैध हथियारों के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

रिपोर्टर- आशीष कुमार