LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar Crime: खून से लथपथ मिली 11वीं के छात्र की लाश, भोजपुर में गला रेतकर बेरहमी से कत्ल,गांव में दहशत

Bihar Crime: 11वीं कक्षा के 18 वर्षीय छात्र की धारदार हथियार से गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई।

Bhojpur Class 11 Student Found Slain Village Gripped by Fear
गला रेतकर बेरहमी से छात्र का कत्ल- फोटो : reporter

Bihar Crime: भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। गजराजगंज ओपी अंतर्गत मसाड़ गांव में 11वीं कक्षा के 18 वर्षीय छात्र की धारदार हथियार से गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। घर से कुछ ही दूरी पर मुसहर टोली के समीप स्थित एक खंडहर में युवक का खून से लथपथ शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात की खबर मिलते ही गांव में मातम और खौफ का माहौल कायम हो गया।

मृतक की पहचान मसाड़ गांव निवासी प्रीतम कुमार सिंह के रूप में हुई है। वह स्वर्गीय मिथिलेश सिंह के पुत्र थे और इंटर (11वीं) के छात्र थे। परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार की शाम करीब छह बजे प्रीतम किसी काम से घर से निकले थे, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटे। परिवार के लोग उनकी तलाश में जुटे ही थे कि शाम करीब साढ़े सात बजे गांव के एक व्यक्ति ने फोन कर सूचना दी कि मुसहर टोली के पास स्थित एक खंडहर में प्रीतम का शव पड़ा है।

Diarch GO

मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा कि युवक का शव खून से लथपथ पड़ा था। उसके गले और शरीर पर धारदार हथियार से किए गए कई गहरे जख्म थे, जिससे साफ जाहिर होता है कि हमलावरों ने बड़ी बेरहमी से वारदात को अंजाम दिया।

सूचना मिलते ही गजराजगंज ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हत्या के पीछे की वजह, हमलावरों की पहचान और वारदात के हर पहलू की तफ्तीश में जुट गई है।

NSIT
Nsmch

प्रीतम अपने परिवार में दो भाइयों और तीन बहनों में सबसे छोटे थे। उनकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच जारी है और तहकीकात पूरी होने के बाद ही कत्ल की असली वजह और मुल्जिमों का खुलासा किया जाएगा।

रिपोर्ट- आशीष कुमार