LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

एयरपोर्ट पर बम की धमकी से मचा हड़कंप, इंडिगो विमान के टॉयलेट में मिला धमकी भरा नोट

इंडिगो की फ्लाइट 6E-6423 में उड़ान से ठीक पहले शाम 7:35 बजे क्रू मेंबर्स को विमान के आगे वाले टॉयलेट (Forward Lavatory) में एक हस्तलिखित नोट मिला, जिसमें लिखा था— "Don't go, Bomb Hai! Please."

IndiGo Flight Bomb Threat
IndiGo Flight Bomb Threat- फोटो : news4nation

IndiGo Flight Bomb Threat: बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (KIA) पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अहमदाबाद जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान के टॉयलेट में बम होने की चेतावनी वाला एक नोट मिला। सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए विमान की गहन जांच कराई। हालांकि, जांच के बाद बम की सूचना फर्जी (Hoax) और गैर-विशिष्ट (Non-Specific) पाई गई। जानकारी के अनुसार, इंडिगो की फ्लाइट 6E-6423 गुरुवार शाम बेंगलुरु से अहमदाबाद के लिए रवाना होने वाली थी। विमान का निर्धारित प्रस्थान समय रात 8 बजे था। उड़ान से ठीक पहले शाम 7:35 बजे क्रू मेंबर्स को विमान के आगे वाले टॉयलेट (Forward Lavatory) में एक हस्तलिखित नोट मिला, जिसमें लिखा था— "Don't go, Bomb Hai! Please."


नोट मिलने के बाद विमान में मौजूद यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों को तुरंत सूचना दी गई। इसके बाद मानक सुरक्षा प्रक्रिया (SOP) के तहत बम थ्रेट असेसमेंट कमेटी (BTAC) का गठन किया गया। कमेटी ने विमान की पूरी तरह से तलाशी ली और हर हिस्से की गहन जांच की। विस्तृत निरीक्षण के बाद किसी भी प्रकार का विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद बम की धमकी को फर्जी अलर्ट घोषित कर दिया गया।

Diarch GO


इंडिगो एयरलाइंस की ओर से पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया है कि इस धमकी के कारण उड़ान संचालन प्रभावित हुआ और यात्रियों व चालक दल की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा हुई। एयरलाइन ने पुलिस से मामले की विस्तृत जांच कर नोट लिखने वाले व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।


बेंगलुरु उत्तर-पूर्व के पुलिस उपायुक्त (DCP) जी.के. मिथुन कुमार ने बताया कि एयरलाइन की शिकायत के आधार पर शुक्रवार को मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नोट किसने लिखा और उसका उद्देश्य क्या था।

NSIT
Nsmch


पुलिस एयरपोर्ट और विमान के भीतर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की भी जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि यदि धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान हो जाती है, तो उसके खिलाफ भारतीय कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।