LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

राजद नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग,बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली,हालत गंभीर, इलाके में तनाव

Bihar Crime: बाइक सवार बदमाशों ने राजद नेता को गोली मार दी।......

राजद नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग
राजद नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग- फोटो : reporter

Bihar Crime: बेगूसराय में अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। फुलवरिया थाना क्षेत्र के सिंधिया चौक फल मंडी में देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने राजद नेता और पूर्व जिला पार्षद मोहम्मद सिकंदर अली को गोली मार दी। गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

जानकारी के मुताबिक, मोहम्मद सिकंदर अली फल मंडी इलाके में मौजूद थे, तभी बाइक सवार अपराधी वहां पहुंचे और मौका पाकर उन पर फायरिंग कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। अचानक हुई गोलीबारी से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।

Diarch GO

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल नेता को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके।

तेघड़ा डीएसपी कृष्ण कुमार के नेतृत्व में पुलिस की विशेष टीम अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गोलीकांड के पीछे की वजह और हमलावरों की पहचान के लिए सभी संभावित एंगल से जांच की जा रही है।

NSIT
Nsmch

घटना की जानकारी मिलते ही राजद जिलाध्यक्ष मोहित यादव पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अस्पताल पहुंचे और घायल नेता का हाल जाना। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

मोहम्मद सिकंदर अली वर्तमान में बरौनी नगर परिषद के राजद अध्यक्ष हैं और इससे पहले वे जिला पार्षद भी रह चुके हैं। राजनीतिक पहचान रखने वाले नेता पर हुए इस जानलेवा हमले के बाद जिले में सियासी हलचल तेज हो गई है।इस वारदात ने एक बार फिर बेगूसराय में बढ़ते अपराध और बदमाशों के बढ़ते मनोबल पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती है कि हमलावरों को जल्द गिरफ्तार कर इस गोलीकांड के पीछे छिपे असली कारणों का खुलासा किया जाए।



रिपोर्ट- अजय शास्त्री