LATEST NEWS

  • छात्र जेडीयू की जिला व विश्वविद्यालय अध्यक्षों की सूची जारी, अमित शर्मा को फिर मिली गयाजी की जिम्मेदारी
  • छात्र जेडीयू की जिला व विश्वविद्यालय अध्यक्षों की सूची जारी, अमित शर्मा को फिर मिली गयाजी की जिम्मेदारी

  • राष्ट्रीय एकता दिवस 2026: गुजरात के केवड़िया में बिहार के स्टॉल पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, मिथिला पाग से हुआ स्वागत
  • राष्ट्रीय एकता दिवस 2026: गुजरात के केवड़िया में बिहार के स्टॉल पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, मिथिला पाग से

  • औरंगाबाद में ‘अरनव तूफान’ का कहर: 48 घंटे की लगातार बारिश से 50% से अधिक धान की फसल बर्बाद, किसानों की बढ़ी मुश्किलें
  • औरंगाबाद में ‘अरनव तूफान’ का कहर: 48 घंटे की लगातार बारिश से 50% से अधिक धान की फसल

  • 24 नवंबर को ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’ का होगा भव्य आयोजन, मंत्री लेशी सिंह को मिली प्रदेश संयोजक की बड़ी जिम्मेदारी
  • 24 नवंबर को ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’ का होगा भव्य आयोजन, मंत्री लेशी सिंह को मिली प्रदेश

  • एसपी ने अमरपुर थाने का किया औचक निरीक्षण: जेल से छूटे अपराधियों पर सख्त निगरानी और रात्रि गश्ती बढ़ाने का दिए निर्देश
  • एसपी ने अमरपुर थाने का किया औचक निरीक्षण: जेल से छूटे अपराधियों पर सख्त निगरानी और रात्रि गश्ती

Bihar Crime: 20 लाख नहीं देने पर घर पर बरसीं गोलियां, करीब 40 राउंड फायरिंग से थर्राया इलाका

Bihar Crime:रंगदारी मांगने और रकम नहीं देने पर घर पर ताबड़तोड़ गोलीबारी किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।...

Bihar Crime: 20 लाख नहीं देने पर घर पर बरसीं गोलियां, करीब 4
20 लाख नहीं देने पर घर पर बरसीं गोलियां- फोटो : reporter

Bihar Crime: बेगूसराय जिले के छौड़ाही थाना क्षेत्र में रंगदारी मांगने और रकम नहीं देने पर घर पर ताबड़तोड़ गोलीबारी किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित विजय कुमार, पिता स्वर्गीय लक्ष्मण राय, निवासी वार्ड संख्या-18, पो. पनसल्ला, थाना छौड़ाही ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि बदमाशों ने उससे 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। रकम नहीं देने पर बदमाशों ने उसके घर को निशाना बनाकर करीब 40 राउंड गोलीबारी की। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

शिकायत के मुताबिक वारदात 5 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब तीन बजे हुई। विजय कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर में सोया हुआ था। इसी दौरान अचानक बाहर से गोलियां चलने की आवाज आने लगी। देखते ही देखते बदमाशों ने घर के मुख्य दरवाजे की तरफ फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की तड़तड़ाहट से परिवार के लोगों में अफरातफरी मच गई। पीड़ित ने किसी तरह घर के भीतर सुरक्षित रहकर अपनी जान बचाई।

आवेदन में आरोप लगाया गया है कि कुछ देर बाद जब घर के अन्य लोग बाहर निकले तो कई हथियारबंद लोग फायरिंग करते दिखाई दिए। बदमाशों ने कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देते हुए 20 लाख रुपये की रंगदारी देने का फरमान सुनाया। शिकायतकर्ता के अनुसार बदमाशों ने धमकाया कि अगर रकम नहीं दी गई तो आने वाले दिनों में परिवार के सभी सदस्यों को जान से मार दिया जाएगा।

पीड़ित का यह भी आरोप है कि बदमाश इससे पहले भी रंगदारी की मांग कर चुके थे और लगातार पैसे देने का दबाव बनाया जा रहा था। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। शिकायत के अनुसार भागने के दौरान बदमाशों ने सड़क पर एक वाहन खड़ा किया और वहां से दक्षिण दिशा की ओर निकल गए।

NSIT
Nsmch

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने मौके से दो खोखे और एक चप्पल बरामद की है। शिकायत में भरत यादव, मनीष कुमार समेत कई लोगों को आरोपी बनाया गया है। हालांकि, इन आरोपों की अभी पुलिस स्तर से जांच चल रही है और आरोपियों की संलिप्तता की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

फायरिंग की इस घटना ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और अपराधियों द्वारा कथित रंगदारी मांगने को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पुलिस अब गोलीबारी के कारण, रंगदारी की मांग और आरोपियों की भूमिका समेत पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है। साथ ही पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात में कितने लोग शामिल थे और घटना में इस्तेमाल हथियार व वाहन की पहचान कैसे की जा सकती है।

रिपोर्ट- अजय कुमार शास्त्री