LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar Pakadua Vivah: इम्तिहान देने निकला युवक बना पकड़ौआ विवाह का शिकार, कानून के पहरे में फिर बेबस दिखी व्यवस्था, दूल्हे ने कोर्ट मैरिज से किया साफ इनकार

Begusarai Pakadua Vivah
इम्तिहान देने निकला युवक बना पकड़ौआ विवाह का शिकार- फोटो : reporter

Begusarai Pakadua Vivah:  बिहार में कथित पकड़ौआ विवाह की परछाई एक बार फिर सुर्खियों में है। इम्तिहान देने निकला एक युवक खुद को ऐसी साजिश और जबरदस्ती का शिकार बता रहा है, जिसने कानून-व्यवस्था पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि बेगूसराय परीक्षा देकर लौट रहे युवक को बहाने से रोक लिया गया और उसकी मर्जी के खिलाफ शादी की रस्में पूरी करा दी गईं। बाद में जब मामला कोर्ट पहुंचा तो युवक ने दो टूक कहा कि वह अपनी इच्छा से यह रिश्ता स्वीकार नहीं करता और कोर्ट मैरिज से साफ इनकार कर दिया।

युवक का आरोप है कि रास्ते में कुछ लोगों ने उसे रोककर दबाव बनाया। इसके बाद कथित तौर पर उसकी मांग में सिंदूर भरवाया गया और शादी की रस्में पूरी कराई गईं। सवाल यह है कि अगर किसी की रजामंदी ही नहीं थी, तो फिर यह विवाह था या दबाव, डर और ज़बरदस्ती का खेल? यह घटना फिर याद दिलाती है कि कानून की किताबें चाहे जितनी सख्त हों, अपराधियों के हौसले कई बार उनसे भी लंबे दिखाई देते हैं।

Diarch GO

कोर्ट मैरिज की प्रक्रिया के दौरान युवक के इनकार के बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक और हंगामा हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस और संबंधित अधिकारियों ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटानी शुरू कर दी। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से औपचारिक लिखित शिकायत सामने आने का इंतजार है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

हालांकि संबंधित थाना क्षेत्र और युवक-युवती की आधिकारिक पहचान की अब तक सार्वजनिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में मामले के सभी तथ्यों की प्रशासनिक पुष्टि होना बाकी है। लेकिन यह घटना एक बार फिर सवाल खड़ा करती है कि क्या बिहार में कथित पकड़ौआ विवाह की कहानी सचमुच इतिहास बन चुकी है, या फिर यह कुप्रथा आज भी कानून की आंखों में धूल झोंककर नए-नए रूप में सामने आ रही है? अब सबकी निगाह पुलिस जांच और प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- अजय शास्त्री