LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar Crime: दबोचा गया डबल मर्डर का मुख्य आरोपी, रांची से गिरफ्तारी के बाद पुलिस पर बरसाईं गोलियां, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली

Bihar Crime: बांका जिले के चर्चित अमरपुर डबल मर्डर कांड में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए मुख्य मुल्जिम सचिन कुमार उर्फ सचिन सिंह को झारखंड की राजधानी रांची से गिरफ्तार कर लिया।...

Banka Police Nab Double Murder Accused Return Fire After Att
दबोचा गया डबल मर्डर का मुख्य आरोपी- फोटो : reporter

Bihar Crime: बांका जिले के चर्चित अमरपुर डबल मर्डर कांड में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए मुख्य मुल्जिम सचिन कुमार उर्फ सचिन सिंह को झारखंड की राजधानी रांची से गिरफ्तार कर लिया। लेकिन गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस उसकी निशानदेही पर कत्ल में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी के लिए ले गई, तो उसने अचानक पुलिस टीम पर फायरिंग कर फरार होने की कोशिश की। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में नियंत्रित फायरिंग की, जिसमें गोली उसके दाहिने पैर में लगी। घायल आरोपी को पहले बांका सदर अस्पताल और बाद में पुलिस अभिरक्षा में बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया।

बता दें कि 5 जुलाई 2026 की शाम अमरपुर थाना क्षेत्र के बलिया-पड़तल्लो मार्ग पर बाइक सवार गुंजन कुमार सिंह और सिद्धू कुमार की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज दोहरे कत्ल के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी। पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार के निर्देश पर गठित एसआईटी ने तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए घटना के पांचवें दिन रांची रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक होटल से मुख्य आरोपी को दबोच लिया। इससे पहले सह-आरोपी सोमनाथ सिंह को भी बेगूसराय से गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

Diarch GO

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में सचिन ने पुरानी अदावत में इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने की बात कबूल की है। शनिवार तड़के हथियार की बरामदगी के दौरान उसने छिपाई गई लोडेड पिस्टल निकालकर पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की और उसे दोबारा गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया।

घटनास्थल को सील कर एफएसएल टीम को साक्ष्य जुटाने के लिए बुलाया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक सचिन सिंह कोई नया अपराधी नहीं है। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, अवैध खनन, सरकारी कार्य में बाधा और बिजली चोरी समेत कई संगीन मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस अब इस खूनी वारदात में शामिल पूरे गिरोह और अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- चंद्रशेखर भगत