LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

बिहार में फिर पुलिस एनकाउंटर, बांका में डबल मर्डर के मुख्य आरोपी ने चलाई गोली, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली

Bihar Police Encounter:बिहार में फिर एनकाउंटर हुआ है। पुलिस ने अपराधी को गोली मार दी है।....

Banka Bihar Police Encounter Double Murder Accused Shot in L
बिहार में फिर पुलिस एनकाउंटर- फोटो : reporter

Bihar Police Encounter:बिहार में फिर एनकाउंटर हुआ है। पुलिस ने अपराधी को गोली मार दी है। बांका जिले के चर्चित अमरपुर डबल मर्डर कांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दोहरे कत्ल के मुख्य मुल्जिम सचिन सिंह को गिरफ्तार करने के बाद जब पुलिस हथियार बरामदगी के लिए ले जा रही थी, तभी अपराधी ने कानून के शिकंजे से फरार होने की साजिश रच डाली। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अचानक टीम पर फायरिंग कर दी और भागने की कोशिश की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई जो उसके पैर में लगी और वह धराशायी हो गया।

घायल आरोपी को फौरन पुलिस सुरक्षा के बीच अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पूरे घटनाक्रम की पुष्टि बांका के पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने की है। एसपी ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर हथियार बरामद करने की कार्रवाई चल रही थी। इसी दौरान उसने पुलिस पर जानलेवा हमला कर फरार होने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की सतर्कता ने उसकी फरारी की मंशा पर पानी फेर दिया।

Diarch GO

बताया जा रहा है कि अमरपुर डबल मर्डर केस ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी और पुलिस लगातार मुख्य आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही थी। गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ में कई अहम सुराग हाथ लगे थे। इसी कड़ी में हथियार बरामदगी के लिए उसे घटनास्थल के आसपास ले जाया गया, जहां उसने पुलिस पर हमला बोल दिया।

इस घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। पुलिस अब आरोपी से जुड़े अन्य पहलुओं, संभावित सहयोगियों और वारदात में इस्तेमाल हथियारों की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि इस सनसनीखेज हत्याकांड से जुड़े हर पहलू की गहराई से तहकीकात की जा रही है, ताकि पूरे गिरोह और वारदात के पीछे की साजिश का पर्दाफाश किया जा सके।

NSIT
Nsmch

ब्यूरो रिपोर्ट