LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

इस्कॉन मंदिर में आतंकी हमला ! पटना पुलिस और ATS ने संभाला मोर्चा, ऑपरेशन शुरू

इस्कॉन मंदिर पटना में बुधवार दोपहर अचानक से पुलिस और ATS ने बड़ी कार्रवाई शुरू की. मामला इस्कॉन मंदिर में आतंकी हमले की स्थिति से निपटने की कोशिश से जुड़ा रहा.

 ISKCON Temple in Patna
ISKCON Temple in Patna- फोटो : news4nation

Bihar News :  राजधानी पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित इस्कॉन मंदिर में बुधवार को आतंकवादी हमले की आशंका पर सुरक्षा एजेंसियों ने हाई अलर्ट के बीच मॉक ड्रिल का आयोजन किया। वायरलेस पर मंदिर परिसर में तीन संदिग्ध आतंकियों के घुसने की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस, जिला बल और एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) की टीम सक्रिय हो गई। हालांकि, यह पूरी कार्रवाई सुरक्षा तैयारियों का आकलन करने के लिए आयोजित एक मॉक ड्रिल थी। 


सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस और जिला पुलिस बल ने मंदिर परिसर को घेर लिया और सुरक्षा व्यवस्था संभाल ली। इसके बाद ATS की टीम ने निर्धारित रणनीति के तहत ऑपरेशन शुरू कर संभावित आतंकी हमले से निपटने की तैयारियों का अभ्यास किया।

Diarch GO


इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य यह परखना था कि किसी भी आतंकी हमले या आपात स्थिति में सुरक्षा एजेंसियां कितनी तेजी और प्रभावी ढंग से कार्रवाई कर सकती हैं। साथ ही भीड़भाड़ वाले धार्मिक स्थलों पर मौजूद लोगों को सुरक्षित निकालने, घायलों की मदद करने और संभावित खतरे को निष्क्रिय करने की प्रक्रिया का भी अभ्यास किया गया।

NSIT
Nsmch

अधिकारियों के अनुसार, ऐसे अभ्यास का मकसद सुरक्षा बलों की समन्वय क्षमता को मजबूत करना और आम लोगों को यह जागरूक करना है कि किसी भी आपात स्थिति में घबराने के बजाय सुरक्षा एजेंसियों के निर्देशों का पालन कैसे किया जाए। 


मॉक ड्रिल के दौरान मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में कुछ समय के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील करते हुए स्पष्ट किया कि यह केवल सुरक्षा तैयारियों की जांच और अभ्यास के लिए आयोजित नियमित मॉक ड्रिल थी।

सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि धार्मिक स्थलों और अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों की सुरक्षा को देखते हुए भविष्य में भी इस तरह के अभ्यास समय-समय पर किए जाते रहेंगे, ताकि किसी भी संभावित खतरे से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

अनिल की रिपोर्ट