LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

मोतिहारी के अस्पताल में मारपीट का आरोप, पूर्व विधायक के कहने पर डॉक्टर ने की हाथापाई, भारी बवाल

आरोप है कि इसके बाद डॉक्टर ने किसी डॉ राजेश कुमार नामक किसी पूर्व विधायक को फोन किया और थोड़ी देर बाद उनके भाई सहित अन्य लोग वहां पहुंच गए। पीड़ित का आरोप है कि सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

  assault in Motihari hospital
assault in Motihari hospital - फोटो : news4nation

Bihar News : पूर्वी चंपारण जिले के उमरिया घाट थाना क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे युवक के साथ कथित रूप से मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इस संबंध में थाना में लिखित शिकायत देकर डॉक्टर सहित कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 


उमरिया घाट थाना क्षेत्र के पुछरिया गांव निवासी अतुल कुमार कुशवाहा ने अपने आवेदन में बताया है कि 13 जुलाई की सुबह करीब आठ बजे वह अपने चचेरे भाई के बेटे को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि अस्पताल में मौजूद एक युवक ने मरीज की जांच करने के अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें अस्पताल से जाने को कहा।

Diarch GO


शिकायत के अनुसार, इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद डॉक्टर ने किसी डॉ राजेश कुमार नामक किसी पूर्व विधायक को फोन किया और थोड़ी देर बाद उनके भाई सहित अन्य लोग वहां पहुंच गए। पीड़ित का आरोप है कि सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।


आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि मारपीट के दौरान उसके गले से सोने की चेन और जेब में रखे 30 हजार रुपये छीन लिए गए। घायल अवस्था में परिजनों ने उसे मोतिहारी सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज कराया गया।


पीड़ित ने थाना में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, समाचार लिखे जाने तक पुलिस की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था। पुलिस का कहना है कि आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जाएगी और जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अभिजीत की रिपोर्ट

NSIT
Nsmch