LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

आरा में पुलिस से मुठभेड़ के बाद दो बदमाश दबोचे गए,CSP लूट की साज़िश नाकाम! हथियार-कारतूस बरामद

Bihar Police Encounter: भोजपुर पुलिस ने अगिआंव गढ़हनी थाना क्षेत्र में एक बड़ी वारदात को अंजाम देने से पहले ही नाकाम कर दिया।...

ara CSP Robbery Plot Foiled Two Held After Police Encounter
पुलिस से मुठभेड़ के बाद दो बदमाश दबोचे गए- फोटो : social Media

Bihar Police Encounter: भोजपुर पुलिस ने अगिआंव गढ़हनी थाना क्षेत्र में एक बड़ी वारदात को अंजाम देने से पहले ही नाकाम कर दिया। कस्टमर सर्विस प्वाइंट में लूट की साज़िश रच रहे हथियारबंद बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने दो शातिर मुल्जिमों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उनके दो साथी फायरिंग की आड़ लेकर मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से देसी पिस्टल, जिंदा कारतूस, मैगजीन और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि अगिआंव ब्लॉक के पूर्व स्थित आहार के पास एक झोपड़ी में चार से पांच हथियारबंद अपराधी किसी सीएसपी केंद्र को निशाना बनाने की साज़िश रच रहे हैं। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। जैसे ही पुलिस ने झोपड़ी को चारों तरफ से घेरा, बदमाश भागने लगे और पीछा करने पर पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा के तहत नियंत्रित हवाई फायरिंग की और दो अपराधियों को धर दबोचा।

Diarch GO

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अगिआंव निवासी सूरज कुमार उर्फ गेहुमन और लसाढ़ी निवासी पंकज कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ और जांच में सामने आया कि सूरज कुमार उर्फ गेहुमन कोई नया अपराधी नहीं है। उसके खिलाफ अगिआंव गढ़हनी और सहार थाना में लूट, हत्या के प्रयास, मारपीट, आर्म्स एक्ट और एससी/एसटी एक्ट समेत कई संगीन मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

इस मामले में अगिआंव (गढ़हनी) थाना में भारतीय न्याय संहिता  और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब फरार बदमाशों की तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे गिरोह की गिरफ्तारी तक अभियान जारी रहेगा, ताकि इलाके में किसी भी बड़ी लूटपाट या आपराधिक वारदात को पूरी तरह रोका जा सके।

NSIT
Nsmch

ब्यूरो रिपोर्ट