LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

बिहार में शराब तस्करी का एक और नया कारनामा, 265 लीटर विदेशी शराब बरामद की हुई यहाँ से बरामदगी

Foreign liquor recovered in Nawada
Foreign liquor recovered in Nawada- फोटो : news4nation

Bihar News : बिहार के नवादा जिले में शराब माफिया के खिलाफ वारसलीगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आलू गोदाम से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। थाना प्रभारी पंकज कुमार सैनी के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में कुल 265 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। शराब को आलू के बीच छिपाकर रखा गया था ताकि पुलिस की नजर से बचाया जा सके।


पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बलवापर गांव स्थित एक आलू गोदाम के पास अवैध विदेशी शराब का कारोबार किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान  के निर्देश पर पकरीबराव अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुजय विद्यार्थी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में वारसलीगंज थाना पुलिस एवं सशस्त्र बल शामिल थे।

Diarch GO


छापेमारी के दौरान पुलिस ने गोदाम से गॉडफादर बीयर (500 एमएल) के 200 पीस, किंगफिशर बीयर (500 एमएल) के 180 पीस तथा बुडवेजर बीयर (500 एमएल) के 144 पीस बरामद किए। सभी शराब को जब्त कर लिया गया है।


पुलिस ने अज्ञात शराब तस्करों के विरुद्ध मामला दर्ज कर उनकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जिले में शराब माफिया के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा 

NSIT
Nsmch


अमन की रिपोर्ट