LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

पटना में सैंकड़ों लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार, शराबबंदी के बावजूद तस्करी पर नहीं लग रही लगाम

छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किन इलाकों में सप्लाई किया जाना था। पुलिस पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

 liquor recovered in Patna
liquor recovered in Patna - फोटो : news4nation

Bihar News :  बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के करीब दस वर्ष बाद भी अवैध शराब की तस्करी और कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है, लेकिन समय-समय पर बड़ी मात्रा में शराब की बरामदगी यह संकेत देती है कि तस्कर नए-नए तरीकों से शराब की खेप राज्य में पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी कड़ी में पटना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 171.05 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की है और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।


यह कार्रवाई पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दीघा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की। पुलिस टीम ने छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की। अभियान का नेतृत्व दीघा थाना के सब इंस्पेक्टर अनुज कुमार और सब इंस्पेक्टर दिलीप कुमार ने किया।

Diarch GO


छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किन इलाकों में सप्लाई किया जाना था। पुलिस पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।


अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (विधि-व्यवस्था-02) सुश्री कोमल मीणा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में कुल 171.05 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई है। मामले में गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

NSIT
Nsmch


गौरतलब है कि बिहार में 5 अप्रैल 2016 से पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है। राज्य सरकार ने शराब के निर्माण, बिक्री, भंडारण, परिवहन और सेवन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा रखा है। इसके बावजूद पड़ोसी राज्यों से अवैध शराब की तस्करी की घटनाएं लगातार सामने आती रही हैं। पुलिस और उत्पाद विभाग समय-समय पर विशेष अभियान चलाकर तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हैं, लेकिन लगातार हो रही बरामदगी यह दर्शाती है कि शराब तस्करी की चुनौती अभी भी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। 


पुलिस का कहना है कि इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे और अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।