LATEST NEWS

  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों

  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में दोषी पाए गए तत्कालीन डीपीओ
  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में

  • Bihar News : पटना में सास की हत्या मामले में पुलिस ने दामाद को किया गिरफ्तार, जिन्दा कारतूस और चाकू किया बरामद
  • Bihar News : पटना में सास की हत्या मामले में पुलिस ने दामाद को किया गिरफ्तार, जिन्दा कारतूस

  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक, मूकदर्शक बना रेल प्रशासन
  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक,

  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत,

दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए बदलेगी योग्यता, इस कोर्स के लिए मैथ्स अनिवार्य करने की तैयारी

दिल्ली विश्वविद्यालय में बीकॉम ऑनर्स में दाखिले के लिए 12वीं कक्षा में गणित अनिवार्य किया जा सकता है। वाणिज्य विभाग ने इसका प्रस्ताव दिया है। CUET UG 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन चल रहे हैं, लेकिन DU ने अभी तक एडमिशन पॉलिसी जारी नहीं की है।

Delhi University
Delhi University - फोटो : Delhi University

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में बीकॉम (ऑनर्स) में एडमिशन लेने के इच्छुक छात्रों के लिए एक बड़ी अपडेट आई है। विश्वविद्यालय के कॉमर्स विभाग ने फैसला लिया है कि इस कोर्स में एडमिशन के लिए 12वीं में गणित विषय को अनिवार्य किया जा सकता है। विभाग का मानना है कि बीकॉम ऑनर्स के लिए गणित एक महत्वपूर्ण विषय है और जिन छात्रों ने 12वीं में इसे नहीं पढ़ा, उन्हें कोर्स में संघर्ष करना पड़ रहा है।

अगर यह नियम लागू होता है तो बिना गणित के 12वीं पास करने वाले छात्रों का बीकॉम ऑनर्स करने का सपना अधूरा रह सकता है। हालांकि, ऐसे छात्र अभी भी बीकॉम (जनरल) कोर्स में एडमिशन ले सकेंगे, लेकिन उनके लिए ऑनर्स की पढ़ाई बंद हो जाएगी।

इस फैसले को लेकर छात्रों में नाराजगी बढ़ रही है। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) के अध्यक्ष रौनक खत्री ने इस फैसले का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने कहा, "यह फैसला छात्रों पर जबरन थोपा जा रहा है। हम इसे स्वीकार नहीं करेंगे और छात्रों के साथ खड़े रहेंगे।" 

दिल्ली विश्वविद्यालय में सभी स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) स्कोर की आवश्यकता होती है। CUET UG 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया चल रही है, लेकिन डीयू ने अभी तक अपनी स्नातक प्रवेश नीति 2025 का आधिकारिक बुलेटिन जारी नहीं किया है। विश्वविद्यालय की प्रवेश शाखा इस पर काम कर रही है और इसे जल्द ही सार्वजनिक किया जाएगा।

NSIT
Nsmch