LATEST NEWS

  • BPSC Assistant Professor Recruitment
  • BPSC ने दिया बड़ा झटका, 1711 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों की भर्ती रद्द की, अभ्यर्थियों को करना होगा

  • Bihar Education News
  • Bihar Education News: वेतन घोटाले के बाद शिक्षा विभाग सख्त, DEO के पत्र से शिक्षकों में इस

  • Illegal Firecrackers in Patna
  • दिवाली से पहले पटना सिटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख के अवैध पटाखे जब्त

  • Bihar Electricity Connection New Charges Effective From November 1
  • Bihar Electricity Connection: बिहार में बिजली कनेक्शन लेना हुआ महंगा, 1 नवंबर से उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा

  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी
  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर

IBPS PO 2024 मुख्य परीक्षा परिणाम जारी: जानें कैसे चेक करें अपना रिजल्ट

आईबीपीएस पीओ मुख्य परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी! इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन ने 2024 की पीओ मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नतीजों की जांच कर सकते हैं।

IBPS PO 2024 मुख्य परीक्षा परिणाम जारी: जानें कैसे चेक करें

आईबीपीएस पीओ मुख्य परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने पीओ मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट https://www.ibps.in/ पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यह परिणाम 31 जनवरी से 7 फरवरी, 2025 तक उपलब्ध रहेगा।

रिजल्ट चेक करने के लिए निम्नलिखित आसान कदम फॉलो करें:

  1. सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर उपलब्ध "IBPS PO Main Result 2024" लिंक पर क्लिक करें।
  3. एक नया पेज खुलेगा, जहां अभ्यर्थियों से लॉगिन विवरण मांगा जाएगा।
  4. अपना विवरण भरें और सबमिट पर क्लिक करें।
  5. आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  6. परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के लिए हार्ड कॉपी रखें।

आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स परीक्षा 19 और 20 अक्टूबर, 2024 को आयोजित की गई थी, जिसका परिणाम 21 नवंबर, 2024 को घोषित किया गया था। इसके बाद, मुख्य परीक्षा 30 नवंबर, 2024 को आयोजित की गई थी। अब, मुख्य परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं।

आईबीपीएस पीओ 2024 भर्ती के माध्यम से कुल 4,455 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त से शुरू हुई थी और 21 अगस्त, 2024 तक आवेदन किया जा सकता था। हाल ही में, IBPS ने इस वर्ष की भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर भी जारी किया है।

NSIT
Nsmch