LATEST NEWS

  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और मोबाइल किया बरामद
  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

Rojgar Mela: पूर्व सैनिकों के लिए खुशखबरी! दानापुर में इस दिन मिलेगा करियर का नया मौका

21 मार्च को दानापुर में भूतपूर्व सैनिकों के लिए रोजगार मेला लगाया जा रहा है। करिअप्पा ग्राउंड में आयोजित इस शिविर में भाग लेने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को कुछ शर्तें पूरी करनी होंगी। जानिए क्या है वो

Rojgar Mela

Rojgar Mela: रक्षा मंत्रालय के पुनर्वास महानिदेशालय (डीजीआर) की ओर से 21 मार्च को दानापुर कैंट के करिअप्पा ग्राउंड में भूतपूर्व सैनिक रोजगार मेला लगाया जा रहा है। इस मेले का उद्देश्य भूतपूर्व सैनिकों को रोजगार के नए अवसर प्रदान करना और उन्हें विभिन्न कंपनियों से जोड़ना है। रक्षा मंत्रालय की ओर से आयोजित इस जॉब फेयर में भूतपूर्व सैनिकों को प्रतिष्ठित कंपनियों और संगठनों में नौकरी के अवसर मिलेंगे। इसके अलावा इस कार्यक्रम में कई सहायता स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जहां भूतपूर्व सैनिकों को उनकी पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी।

जॉब फेयर में भाग लेने के लिए भूतपूर्व सैनिकों को कार्यक्रम स्थल पर ही रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके लिए उन्हें अपने साथ कुछ दस्तावेज जैसे भूतपूर्व सैनिक पहचान पत्र, नवीनतम सीवी या बायोडाटा की 5 प्रतियां और हाल ही में खिंचवाई गई पासपोर्ट साइज फोटो लेकर आना होगा। इस जॉब फेयर में सरकारी और निजी क्षेत्र की प्रमुख कंपनियां भाग लेंगी, जो विभिन्न पदों पर भर्ती करेंगी। इसके अलावा बैंकिंग, सुरक्षा, प्रबंधन और प्रशासनिक क्षेत्रों में भी अवसर उपलब्ध होंगे।

मेले में मिलेंगी विशेष सुविधाएं

रोजगार मेले में विभिन्न सरकारी और निजी संस्थानों के स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनमें शामिल होंगे

बीआरसी रिकॉर्ड स्टॉल - भूतपूर्व सैनिकों के दस्तावेजों की जांच

स्पर्श काउंटर - पेंशन और अन्य सुविधाओं की जानकारी

ईसीएचएस (भूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना) - स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित जानकारी

बैंक स्टॉल - एसबीआई, पीएनबी, आईसीआईसीआई, एचडीएफसी, बीओबी, केनरा बैंक जैसे प्रमुख बैंकों की मौजूदगी

भूतपूर्व सैनिकों को रोजगार के नए अवसर देने और उन्हें फिर से मुख्यधारा की नौकरियों से जोड़ने के लिए इस मेले का आयोजन किया जा रहा है। सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद कई सैनिकों को दूसरी नौकरी की जरूरत होती है और यह मेला उन्हें उनके कौशल के अनुसार नई नौकरियों में जाने का अवसर देगा। रक्षा मंत्रालय और डीजीआर लगातार यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि सेवानिवृत्त सैनिकों को रोजगार पाने में कोई समस्या न हो। ऐसे रोजगार मेलों से उन्हें अच्छी नौकरी पाने में मदद मिलती है और वे फिर से कार्यस्थल पर सक्रिय हो सकते हैं।