LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Bihar Sarkari Naukari: बिना परीक्षा तकनीकी सहायक की बंपर भर्ती, इस दिन तक करें आवेदन, बिहार मे खुला नौकरी का पिटारा

Bihar Sarkari Naukari:सरकारी नौकरी की तलाश में लगे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बिहार पंचायती राज विभाग की ओर से टेक्निकल असिस्टेंट के बंपर पदों पर भर्ती निकाली गई है।

 तकनीकी सहायक की बंपर भर्ती
बिना परीक्षा सीधा चयन- फोटो : social Media

Bihar Sarkari Naukari:बिहार में सरकारी नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। पंचायती राज विभाग के अधीन जिला परिषद द्वारा तकनीकी सहायक (Technical Assistant) के पदों पर बड़ी संख्या में भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती प्रक्रिया की सबसे खास बात यह है कि इसमें न तो कोई लिखित परीक्षा होगी और न ही साक्षात्कार—चयन पूरी तरह डिप्लोमा में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा।

पद का नाम: तकनीकी सहायक (Technical Assistant)

विभाग: बिहार पंचायती राज विभाग (जिला परिषद)

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 25 जून 2025

आधिकारिक वेबसाइट: zp.bihar.gov.in

आवेदन शुल्क: शून्य (कोई शुल्क नहीं)

योग्यता और आयु सीमा

भर्ती में वही अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं जिन्होंने मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया हो।न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित है तो पुरुषों के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष तो महिलाओं के लिए अधिकतम आयु  40 वर्ष निर्धारित है।आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट उपलब्ध है वहीं आयु की गणना 1 अप्रैल 2025 को आधार मानकर की जाएगी।

Diarch GO

चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता

भर्ती प्रक्रिया में परीक्षा और साक्षात्कार को हटाकर पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित की गई है। अभ्यर्थियों का चयन डिप्लोमा में प्राप्त अंकों के मेरिट के आधार पर होगा। खास बात यह है कि कुल पदों में से 40% सीटें राज्य के सरकारी पॉलिटेक्निक से डिप्लोमा प्राप्त उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं—यह कदम सरकारी संस्थानों में पढ़े युवाओं को प्रोत्साहन देगा।

आवेदन प्रक्रिया

आधिकारिक वेबसाइट zp.bihar.gov.in पर जाएं।होम पेज पर “Online Application form Apply For Technical Assistant” लिंक पर क्लिक करें।नए पेज पर “Click Here to Online Apply” पर जाएं।New Registration करके आवश्यक जानकारी भरें।पंजीकरण के बाद लॉग इन करें और फॉर्म पूरा भरें।भरे गए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।यह भर्ती उन अभ्यर्थियों के लिए एक अवसर है जो लंबे समय से बिना किसी भारी प्रतियोगिता या कोचिंग के सरकारी नौकरी की आशा रखते हैं। शुल्क रहित आवेदन, बिना परीक्षा चयन, और सीधा मेरिट पर नौकरी—इन सभी पहलुओं ने इसे एक व्यवहारिक और आकर्षक मौका बना दिया है।

NSIT
Nsmch