LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Sarkari Job: BSNL में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौक़ा! फ्रेशर्स के लिए बंपर भर्ती, आज ही करें आवेदन

Sarkari Job: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भारत संचार निगम लिमिटेड ने बेहतरीन अवसर पेश किया है।...

Sarkari Job
BSNL में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौक़ा! - फोटो : Hiresh Kumar

Sarkari Job: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भारत संचार निगम लिमिटेड  ने बेहतरीन अवसर पेश किया है। भारत सरकार के अधीन आने वाली इस प्रमुख टेलीकॉम कंपनी ने 120 पदों पर नई भर्ती की घोषणा की है। ख़ास बात यह है कि इन पदों के लिए किसी प्रकार का अनुभव  अनिवार्य नहीं है  यानी फ्रेशर्स भी आवेदन कर सकते हैं।

योग्यता और पात्रता:

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.ई या बी.टेक की डिग्री 60% अंकों के साथ होनी चाहिए। वहीं, सीनियर एग्ज़ीक्यूटिव ट्रेनी (Finance) पद के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) या कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंसी (CMA) की डिग्री आवश्यक है।

Diarch GO

आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

सेलेक्शन प्रोसेस और सैलरी:

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को 24,900 से ₹50,500 प्रति माह वेतन मिलेगा, साथ ही डीए, एचआरए और अन्य भत्ते भी प्रदान किए जाएंगे।

NSIT
Nsmch

कैसे करें आवेदन:

सबसे पहले उम्मीदवार BSNL की आधिकारिक वेबसाइट bsnl.co.in पर जाएं।

होमपेज पर “Recruitment” सेक्शन में जाएं और संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

अब एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा।

रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद Login ID और Password जनरेट होगा।

अब आप लॉगिन कर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड कर सकते हैं।

BSNL की यह भर्ती युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर मानी जा रही है, ख़ासकर उन इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स और कॉमर्स बैकग्राउंड के उम्मीदवारों के लिए जो सरकारी नौकरी की तलाश में हैं।

कंपनी का कहना है कि वह युवा टैलेंट को मौका देकर डिजिटल इंडिया मिशन को और मज़बूती देना चाहती है।

इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन की अंतिम तिथि से पहले फॉर्म जमा करें, क्योंकि बाद में साइट पर लोड बढ़ने से तकनीकी समस्या आ सकती है।

 ऑफिशियल वेबसाइट: www.bsnl.co.in

 कुल पद: 120

 योग्यता: BE/B.Tech या CA/CMA

 आयु सीमा: 21 से 30 वर्ष

 वेतनमान: ₹24,900 – ₹50,500 + भत्ते

 चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा

बहरहाल सरकारी नौकरी का सीधा सिग्नल  BSNL दे रहा है इससे आपके करियर को नया कनेक्शन जुड़ सकता है।