LATEST NEWS

  • BPSC Assistant Professor Recruitment
  • BPSC ने दिया बड़ा झटका, 1711 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों की भर्ती रद्द की, अभ्यर्थियों को करना होगा

  • Bihar Education News
  • Bihar Education News: वेतन घोटाले के बाद शिक्षा विभाग सख्त, DEO के पत्र से शिक्षकों में इस

  • Illegal Firecrackers in Patna
  • दिवाली से पहले पटना सिटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख के अवैध पटाखे जब्त

  • Bihar Electricity Connection New Charges Effective From November 1
  • Bihar Electricity Connection: बिहार में बिजली कनेक्शन लेना हुआ महंगा, 1 नवंबर से उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा

  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी
  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर

PANORAMA SPORTS : खेल प्रतियोगिताओं में स्कूली छात्र दिखा रहे हैं कमाल, खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते दिखे ग्रुप चेयरमैन संजीव मिश्रा

PANORAMA SPORTS : खेल प्रतियोगिताओं में स्कूली छात्र दिखा रह

PURNIA : पनोरमा ग्रुप द्वारा निर्मित पनोरमा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ई होम्स पूर्णिया में पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -7 खेली जा रही है। प्रथम चरण के बैडमिंटन,वॉलीबॉल एवं बास्केटबॉल प्रतियोगिता के अंडर -17 एवं ओपन टू आल बालक एवं बालिका वर्ग में प्रतियोगिता खेली जा रही है।

62 दिवसीय पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -7 के पांचवें दिन पनोरमा ग्रुप के चेयरमैन सह अध्यक्ष पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -7 संजीव मिश्रा ने विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों से उनके कोर्ट जाकर परिचय प्राप्त किया, टॉस करायाऔर राष्ट्रीय गान गाकर आज के विभिन्न प्रतियोगिताओं की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हम सबों को अपने समाज में खिलाड़ियों का सम्मान करें और प्रोत्साहित भी करें। तभी हमारा देश ओलंपिक, एशियन आदि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का मान सम्मान और अधिक बढ़ेगा। तभी जाकर अंक तालिका में भारत का प्रदर्शन बेहतर दिखाई देगा।

पनोरमा स्पोर्ट्स आयोजन समिति सदस्य हरिओम झा ने कहा कि पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -7 के विभिन्न प्रतियोगिताओं में बचपन से उम्रदराज तक के खिलाड़ियों को खेलने का अवसर प्रदान कर रही है। पनोरमा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ई होम्स पूर्णिया में खिलाड़ियों की उत्साह देखने लायक है।

         मैच परिणाम:-

बैडमिंटन प्रतियोगिता:- अंडर -17 बालक वर्ग में अमन झा ने विनित कुमार को 15-03,15-04 से हराया। मो ताज ने तन्मय कुमार को 15-05,15-03 से हराया। आर्यन कुमार ने स्नेहिल आनंद को 15-06,15-11 से हराया।

NSIT
Nsmch

वॉलीबॉल प्रतियोगिता:- ओपन टू आल में:- डुमरा वॉलीबॉल क्लब अररिया ने जवाहर हाई स्कूल गुलाब बाग को 2-1 हराया। रंगभूमि वॉलीबॉल क्लब ने विद्या विहार इंजीनियरिंग कॉलेज को 2-0 से हराया।

बास्केटबॉल प्रतियोगिता :- अंडर - 17 बालक वर्ग में सेंट पीटर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल ने डी ए पी एस स्कूल सुदीन चौक को 6-4 से हराया।

मैच विवरण:-

बैडमिंटन प्रतियोगिता:- अंडर -13 बालक वर्ग में, आदित्य आनंद बनाम गौरांग राज, ऋतुराज बनाम मो कामिल 

अंडर -17 बालक वर्ग में उज्जवल भगत  बनाम नैतिक सेंगर, ओपन टू आल बालिका वर्ग में, रोशनी कुमारी बनाम अनु कुमारी, सृष्टि सौरभ बनाम आदित्य अंशु, ओपन टू आल बालक वर्ग में अक्षय कुमार बनाम मो सिद्दीकी के बीच मुकाबला खेला जाएगा।

वॉलीबॉल प्रतियोगिता:- अंडर -17 बालक वर्ग में डी ए पी एस स्कूल सुदीन चौक बनाम मां लक्ष्मी वॉलीबॉल क्लब सुपौल, राम जय वॉलीबॉल क्लब बनाम ड्रीम कॉन्सेप्ट पब्लिक स्कूल, जी डी गोयंका स्कूल बनाम सेंट पीटर्स हिंदी मीडियम स्कूल  के बीच मुकाबला खेला जाएगा।

बास्केटबॉल प्रतियोगिता:- अंडर -17 बालिका वर्ग में सेंट पीटर्स हिंदी मीडियम बनाम उर्स लाइन इंग्लिश मीडियम अंडर -17 बालक वर्ग में जे एन भी पूर्णिया बनाम डी ए पी एस स्कूल सुदीन चौक के बीच मुकाबला खेला जाएगा।

इस अवसर पर उपस्थित पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -7 के अध्यक्ष श्री संजीव मिश्रा, आयोजन समिति सदस्य हरिओम झा,  राजेश कुमार साह, अमरकांत झा, मिथिलेश राय, मो नैय्यर अली, मो मंजर मोहशिम, विकास कुमार,राजीव कुमार, मो एजाज अहमद, रितेश कुमार झा, पवन कुमार, चंदन, अभिषेक कुमार, चन्दन कुमार, रितु राज, भावना कुमारी, अराधना कुमारी सिंह, खुशी कुमारी, नेहा कुमारी एवं विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी गण उपस्थित थे।