LATEST NEWS

  • Bihar Politics: चिराग पासवान का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता बर्दाश्त नहीं करेगी जनता
  • Bihar Politics: चिराग पासवान का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता बर्दाश्त नहीं करेगी जनता

  • Bihar Job Fair 2026
  • Bihar Job Fair 2026: बिहार के युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, इन नौ जिलों में

  • Bihar to Train 1 25 Lakh Teachers in School Disaster Management
  • Bihar Education News: बिहार के स्कूलों को सुरक्षित बनाने की तैयारी, 1.25 लाख शिक्षकों को मिलेगा ये विशेष

  • Nalanda Police Arrest
  • Bihar Crime: रक्तरंजित साजिश का पर्दाफाश, अंधकार की आगोश में रची जा रही थी बड़े कत्लेआम की योजना,

  • Samastipur Young Woman Found Dead Murder Suspected
  • Bihar Crime: बिहार में अर्धनग्न हालत में युवती का शव मिलने से सनसनी, सिर कुचलकर हत्या की आशंका

Bihar job in Education department: सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी के 935 पदों पर आवेदन शुरू, जानें पूरी डिटेल्स

बिहार लोक सेवा आयोग) ने शिक्षा विभाग में सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) के 935 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है।...

Bihar job
सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी के 935 पदों पर आवेदन शुरू- फोटो : social Media

Bihar Job: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षा विभाग के अधीन सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) के पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 935 पदों पर चयन किया जाएगा। लंबे समय से इंतज़ार कर रहे युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर है।आयोग ने आवेदन प्रक्रिया की तिथियाँ भी घोषित कर दी हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 27 अगस्त 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक उपलब्ध होगा, जो 26 सितंबर 2025 तक सक्रिय रहेगा।

 आवेदन की तिथि

ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत : 27 अगस्त 2025

अंतिम तिथि : 26 सितंबर 2025

आवेदन वेबसाइट : bpsc.bih.nic.in

 योग्यता

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री अनिवार्य।

आयु सीमा (1 सितंबर 2025 के आधार पर) :

सामान्य वर्ग : 21 से 37 वर्ष

आरक्षित वर्ग : नियमानुसार छूट

 आवेदन शुल्क

₹100 (सभी वर्गों के लिए राज्य सरकार की नई घोषणा के अनुसार)

चयन प्रक्रिया

केवल लिखित परीक्षा (वस्तुनिष्ठ), कोई इंटरव्यू नहीं।

न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक :

सामान्य वर्ग : 40%

पिछड़ा वर्ग : 36.5%

अति पिछड़ा वर्ग : 34%

SC/ST/महिला/दिव्यांग : 32%

 परीक्षा पैटर्न

भाषा (100 अंक, 2 घंटे)

सामान्य अंग्रेजी : 30 अंक

सामान्य हिंदी : 70 अंक

सामान्य अध्ययन (100 अंक, 2 घंटे)

सामान्य योग्यता (100 अंक, 2 घंटे)

कुल अंक : 300

नेगेटिव मार्किंग : प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक कटेगा

 लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेधा सूची तैयार की जाएगी।