LATEST NEWS

  • राष्ट्रीय एकता दिवस 2026: गुजरात के केवड़िया में बिहार के स्टॉल पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, मिथिला पाग से हुआ स्वागत
  • राष्ट्रीय एकता दिवस 2026: गुजरात के केवड़िया में बिहार के स्टॉल पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, मिथिला पाग से

  • औरंगाबाद में ‘अरनव तूफान’ का कहर: 48 घंटे की लगातार बारिश से 50% से अधिक धान की फसल बर्बाद, किसानों की बढ़ी मुश्किलें
  • औरंगाबाद में ‘अरनव तूफान’ का कहर: 48 घंटे की लगातार बारिश से 50% से अधिक धान की फसल

  • 24 नवंबर को ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’ का होगा भव्य आयोजन, मंत्री लेशी सिंह को मिली प्रदेश संयोजक की बड़ी जिम्मेदारी
  • 24 नवंबर को ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’ का होगा भव्य आयोजन, मंत्री लेशी सिंह को मिली प्रदेश

  • एसपी ने अमरपुर थाने का किया औचक निरीक्षण: जेल से छूटे अपराधियों पर सख्त निगरानी और रात्रि गश्ती बढ़ाने का दिए निर्देश
  • एसपी ने अमरपुर थाने का किया औचक निरीक्षण: जेल से छूटे अपराधियों पर सख्त निगरानी और रात्रि गश्ती

  • पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी: 360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, दिए कई अहम निर्देश
  • पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी: 360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, दिए कई अहम

Bihar Govt Jobs 2025:बिहार में चुनाव से पहले नौकरियों की बहार, 12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, आज से आवेदन प्रक्रिया शुरु

Bihar Govt Jobs 2025: बिहार के इंटरमीडिएट पास युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।..

Bihar Govt Jobs 2025
12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका- फोटो : social Media

Bihar Govt Jobs 2025: बिहार के इंटरमीडिएट पास युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने स्टेनोग्राफर और स्टेनो-टाइपिस्ट ग्रेड-III पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया आज, 25 सितंबर 2025 से शुरू हो गई है और इच्छुक अभ्यर्थी 3 नवंबर 2025 तक BSSC की आधिकारिक वेबसाइट onlinebssc.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 432 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। यह सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर उन सभी अभ्यर्थियों के लिए है जिन्होंने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास की है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 18 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। ओबीसी, एससी, और एसटी उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट मिलेगी। केवल बिहार के स्थायी निवासी ही आरक्षण लाभ के पात्र होंगे।

योग्यता:

किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास।

हिंदी और अंग्रेजी स्टेनोग्राफर का प्रशिक्षण।

कंप्यूटर टाइपिंग और बेसिक कंप्यूटर ज्ञान।

आवेदन शुल्क:

सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये ऑनलाइन भुगतान।

कैसे करें आवेदन:

BSSC की आधिकारिक वेबसाइट onlinebssc.com पर जाएं।

होमपेज पर नोटिस बोर्ड सेक्शन में स्टेनोग्राफर भर्ती लिंक पर क्लिक करें।

फॉर्म भरें और आवश्यक विवरण दर्ज करें।

आवश्यक डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।

आवेदन शुल्क जमा करें और सबमिट करें।

चयन प्रक्रिया:

लिखित परीक्षा: 600 अंकों के 150 बहुविकल्पीय प्रश्न, प्रत्येक सही उत्तर 4 अंक, प्रत्येक गलत उत्तर पर 1 अंक काटा जाएगा। परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषा में होगी।

प्रायोगिक परीक्षा (स्टेनोग्राफी एवं टाइपिंग)।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट।

यह भर्ती उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है, जो सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और प्रशासनिक क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत करना चाहते हैं। समय रहते आवेदन करना न भूलें, क्योंकि मौका केवल 3 नवंबर तक सीमित है।

NSIT
Nsmch