LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Bihar Crime News: बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री के मामा को अपराधियों ने मारी गोली, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar Crime News: बिहार के बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री के मामा को अपराधियों ने गोली मार दी है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

मारी गोली
criminals shot the uncle of the Union Minister- फोटो : social media

Bihar Crime News:  बिहार में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा घटना में केंद्रीय राज्य मंत्री और मुजफ्फरपुर के सांसद राज भूषण निषाद के मामा को अपराधियों ने गोली मार दी। घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुंभी गांव की है। गोली लगने से मंत्री के मामा मलिक साहनी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

दुकान बंद कर लौट रहे थे, तभी बरसाई गोलियां

घायल मलिक साहनी ने अस्पताल में बताया कि वह दुकान बंद कर लौट रहे थे, तभी हथियारबंद अपराधियों ने उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। उन्होंने कहा,"भागने की कोशिश की, लेकिन एक गोली पैर में लग गई। गोली लगते ही मैं बेहोश होकर गिर पड़ा। अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए।" मलिक साहनी ने आशंका जताई कि यह हमला उनके बेटे के साथ हुई पुरानी रंजिश के कारण हुआ है। कुछ दिन पहले उनके बेटे का कुछ लोगों से विवाद हुआ था, जिसके चलते इस घटना को अंजाम दिया गया।

Diarch GO

मौके से गोलियों के खोखे बरामद

घटना की सूचना पर चेरिया बरियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से गोलियों के कई खोखे बरामद किए हैं। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। बेगूसराय के एसपी मनीष कुमार ने बताया कि पकड़े गए अपराधियों के पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। एसपी ने कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद मामले की गहन जांच जारी है और जल्द ही इस घटना के पीछे की पूरी साजिश का खुलासा किया जाएगा।