LATEST NEWS

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

सरकारी नौकरी का बेहतरीन अवसर, AAI में नॉन-एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती, जल्दी करें आवेदन

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने 206 नॉन-एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 25 फरवरी से 24 मार्च 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती 12वीं पास, ग्रेजुएट और डिप्लोमा धारको

सरकारी नौकरी का बेहतरीन अवसर, AAI में नॉन-एग्जीक्यूटिव पदों

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका! एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने नॉन-एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 25 फरवरी 2025 से 24 मार्च 2025 तक AAI की आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पदों का विवरण

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 206 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिनमें प्रमुख पद निम्नलिखित हैं:

  • सीनियर असिस्टेंट (राजभाषा) – 02 पद
  • सीनियर असिस्टेंट (ऑपरेशन) – 04 पद
  • सीनियर असिस्टेंट (इलेक्ट्रॉनिक्स) – 21 पद
  • सीनियर असिस्टेंट (अकाउंट्स) – 11 पद
  • जूनियर असिस्टेंट (फायर सर्विसेज) – 168 पद

पात्रता और शैक्षणिक योग्यता

  • न्यूनतम योग्यता 12वीं पास/ ग्रेजुएशन/ बीकॉम/ डिप्लोमा/ मास्टर डिग्री (पद के अनुसार)
  • अधिकतम आयु 30 वर्ष (24 मार्च 2025 तक)
  • आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC) के लिए सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट

आवेदन प्रक्रिया

  1. AAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. "Recruitment" सेक्शन में जाकर संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  3. आवश्यक जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
  4. लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  5. आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें।
  6. भविष्य के लिए आवेदन का प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रखें।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: ₹1000
  • SC/ST/PWD/एक्स-सर्विसमैन/अप्रेंटिसशिप कर चुके उम्मीदवार: निशुल्क

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 25 फरवरी 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 24 मार्च 2025
  • आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 24 मार्च 2025