LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

PNB Account Closed: PNB का बड़ा अलर्ट! इन खातों पर मंडरा रहा बंद होने का खतरा, KYC है जरूरी

PNB Account Closed: PNB ने लंबे समय से इस्तेमाल नहीं हुए और जीरो बैलेंस वाले खातों को लेकर अलर्ट जारी किया है। जानें खाता बंद होने से बचाने की अंतिम तारीख और KYC का तरीका।

PNB Account Closed

PNB Account Closed:  अगर आपका खाता पंजाब नेशनल बैंक यानी PNB में है, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। बैंक ने कुछ ऐसे खातों को लेकर ग्राहकों को अलर्ट किया है, जिनमें लंबे समय से कोई लेन-देन नहीं हुआ है और खाते में कोई पैसा भी नहीं है। PNB के अनुसार, ऐसे खातों को बंद किया जा सकता है। हालांकि, खाताधारकों को अपना खाता फिर से चालू कराने का मौका दिया गया है।

किन खातों पर लागू होगा नियम?

बैंक की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, ऐसे खाते जिनमें 30 जून 2026 तक लगातार 3 साल से अधिक समय से ग्राहक की ओर से कोई लेन-देन नहीं हुआ है और खाते में बैलेंस शून्य है, उन्हें बंद करने की प्रक्रिया में शामिल किया जा सकता है। बैंक ने कहा है कि इस कदम का मकसद ऐसे खातों के गलत इस्तेमाल और उससे जुड़े जोखिम को कम करना है।

Diarch GO

खाता बंद होने से बचाने के लिए क्या करें?

अगर आपका खाता इस श्रेणी में आता है और आप उसे चालू रखना चाहते हैं, तो आपको 13 सितंबर 2026 या उससे पहले अपनी संबंधित PNB शाखा में जाकर KYC दस्तावेज जमा कराने होंगे। KYC की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बैंक खाते को दोबारा चालू किया जा सकता है। इसलिए जिन ग्राहकों का खाता लंबे समय से इस्तेमाल नहीं हुआ है, उन्हें अंतिम तारीख का इंतजार नहीं करना चाहिए।

खाता बंद कराना चाहते हैं तो पहले यह जांचें

अगर आप अपना पुराना PNB खाता बंद करना चाहते हैं, तो पहले यह जरूर जांच लें कि उससे कोई जरूरी सेवा जुड़ी तो नहीं है। मसलन, खाते में पेंशन, सरकारी सब्सिडी, लोन, बीमा या किसी दूसरे भुगतान की रकम तो नहीं आती। अगर ऐसा कोई भुगतान जुड़ा है, तो खाता बंद कराने से पहले संबंधित जानकारी को अपडेट कराना जरूरी है।

NSIT
Nsmch

ग्राहकों के लिए बैंक की सलाह

PNB ने ग्राहकों को सलाह दी है कि वे अपने बैंक खाते में समय-समय पर लेन-देन करते रहें और KYC की जानकारी भी अपडेट रखें। इससे खाते से जुड़ी सेवाओं में परेशानी कम होगी। अगर आपका PNB खाता लंबे समय से इस्तेमाल नहीं हुआ है, तो सबसे पहले अपनी शाखा से संपर्क करके यह पता कर लें कि आपका खाता इस नोटिस के दायरे में आता है या नहीं।