LATEST NEWS

  • BPSC Assistant Professor Recruitment
  • BPSC ने दिया बड़ा झटका, 1711 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों की भर्ती रद्द की, अभ्यर्थियों को करना होगा

  • Bihar Education News
  • Bihar Education News: वेतन घोटाले के बाद शिक्षा विभाग सख्त, DEO के पत्र से शिक्षकों में इस

  • Illegal Firecrackers in Patna
  • दिवाली से पहले पटना सिटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख के अवैध पटाखे जब्त

  • Bihar Electricity Connection New Charges Effective From November 1
  • Bihar Electricity Connection: बिहार में बिजली कनेक्शन लेना हुआ महंगा, 1 नवंबर से उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा

  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी
  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर

एन चंद्रशेखरन को Tata Sons में दूसरी बार पांच साल का कार्यकाल, बोर्ड ने दी मंजूरी

रिपोर्ट के अनुसार, Tata Trusts के चेयरमैन Noel Tata ने चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति के प्रस्ताव के खिलाफ मतदान किया, लेकिन बोर्ड में बहुमत के समर्थन से प्रस्ताव पारित हो गया।

N Chandrasekaran
N Chandrasekaran - फोटो : news4nation

Tata Sons :  Tata Sons के बोर्ड ने गुरुवार को एन चंद्रशेखरन को कंपनी के कार्यकारी चेयरमैन के रूप में लगातार दूसरी बार पांच साल का कार्यकाल देने को मंजूरी दे दी। चंद्रशेखरन का मौजूदा कार्यकाल फरवरी 2027 में समाप्त होने वाला है।

बोर्ड का यह फैसला पिछले महीने चंद्रशेखरन के उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने दोबारा चेयरमैन पद के लिए नियुक्ति की मांग नहीं करने की बात कही थी। हालांकि, उनके रुख में बदलाव के पीछे की वजह तत्काल स्पष्ट नहीं हो सकी है।

रिपोर्ट के मुताबिक, बोर्ड के सदस्यों का मानना था कि नेतृत्व में निरंतरता से संभावित निवेशकों को भरोसा मिलेगा। कंपनी के भविष्य में IPO या किसी अन्य लिस्टिंग प्रक्रिया की ओर बढ़ने की स्थिति में निवेशक प्रबंधन में स्थिरता को महत्वपूर्ण मान सकते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, Tata Trusts के चेयरमैन Noel Tata ने चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति के प्रस्ताव के खिलाफ मतदान किया, लेकिन बोर्ड में बहुमत के समर्थन से प्रस्ताव पारित हो गया।

NSIT
Nsmch

एन चंद्रशेखरन ने 2017 में Tata Sons के कार्यकारी चेयरमैन का पद संभाला था। उनके नेतृत्व में समूह की विभिन्न कंपनियों के बीच रणनीतिक तालमेल और कारोबार के विस्तार पर जोर दिया गया है। अब बोर्ड की मंजूरी के बाद वह फरवरी 2027 से आगे भी अगले पांच वर्षों तक समूह के शीर्ष कार्यकारी पद पर बने रहेंगे।