LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

ITR file: कम आय वालों के लिए जरूरी खबर, 4 लाख कमाने पर भी क्यों भरना पड़ सकता है ITR?

ITR file: क्या 4 लाख रुपये सालाना आय होने पर ITR भरना जरूरी है? जानिए किन परिस्थितियों में कम आय होने के बावजूद इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करना अनिवार्य है और ITR भरने की आखिरी तारीख क्या है।

ITR file

ITR file: इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरने की आखिरी तारीख अब काफी करीब आ गई है। ऐसे में जिन लोगों ने अभी तक अपना ITR दाखिल नहीं किया है, उन्हें जल्द से जल्द यह काम पूरा कर लेना चाहिए। कई लोगों को लगता है कि अगर उनकी आय कम है तो उन्हें ITR भरने की जरूरत नहीं है, लेकिन यह सोच हमेशा सही नहीं होती। कुछ ऐसे नियम हैं, जिनके बारे में जानना बहुत जरूरी है।

आमतौर पर नई टैक्स व्यवस्था में सालाना 4 लाख रुपये तक की आय और पुरानी टैक्स व्यवस्था में 2.5 लाख रुपये तक की आय पर टैक्स देनदारी नहीं बनती। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि कम आय होने पर हर व्यक्ति ITR भरने से बच सकता है। कुछ विशेष परिस्थितियों में कम आय होने के बावजूद ITR दाखिल करना जरूरी होता है। अगर किसी व्यक्ति के चालू खाते (करंट अकाउंट) में एक वित्त वर्ष के दौरान 1 करोड़ रुपये से ज्यादा राशि जमा हुई है, तो उसे ITR भरना होगा। इसी तरह अगर किसी व्यक्ति ने अपने या किसी अन्य व्यक्ति की विदेश यात्रा पर 2 लाख रुपये से ज्यादा खर्च किया है, तब भी ITR दाखिल करना जरूरी है।

Diarch GO

बिजली बिल ITR से क्या संबंध?

इसके अलावा अगर किसी व्यक्ति का पूरे साल का बिजली बिल 1 लाख रुपये से ज्यादा है तो उसके लिए भी ITR भरना अनिवार्य हो जाता है। वहीं अगर किसी के पास विदेश में कोई संपत्ति है, किसी विदेशी कंपनी में निवेश है या उसे किसी विदेशी बैंक खाते को संचालित करने का अधिकार प्राप्त है, तो ऐसी स्थिति में भी ITR दाखिल करना जरूरी होगा। आयकर विभाग के अनुसार, आकलन वर्ष 2026-27 के लिए अब तक 3 करोड़ से ज्यादा इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल किए जा चुके हैं। केवल 21 जुलाई को ही 15 लाख से ज्यादा लोगों ने अपना ITR फाइल किया है।

ITR-1 और ITR-2 दाखिल करने की आखिरी तारीख

विभाग ने बताया है कि ITR-1 और ITR-2 दाखिल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2026 है। ऐसे में जिन लोगों ने अभी तक अपना रिटर्न दाखिल नहीं किया है, उनके पास अभी भी समय है। अंतिम तारीख का इंतजार करने के बजाय समय रहते ITR भर देना बेहतर रहेगा, ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

NSIT
Nsmch